🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:30:01 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गुल
gula
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गुल १ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰]
१. गुलाब का फूल यौ॰—गुलकंद । गुलरोगन ।
२. फूल । पुष्प । यौ॰—गुलदान । गुलदस्ता । गुलकारी, आदि । मुहा॰-गुल खिलना = (१) विचित्र घटना होना । अदभुत बात होना । ऐसी बात होना जिसका अनुमान पहले से लोगों को न हो । मजेदार बात होना । कोई ऐसी घटना होना जिससे लोगों को कुतूहल हो । (२) बखेड़ा खड़ा होना । उपद्रव मचना ।—जैसे,—हमने उसकी सारी करतूत उसके घर कह दी है, देखों कैसा गुल खिलता है । गुल खिलाना = (१) विचित्र घटना उपस्थित करना । ऐसी बात उपस्थित करना जिसका अनुमान पहले से लोगों को न हो । (२) बखेड़ा खड़ा करना । उपद्रप मचाना । गुल कतरना = (१) कागज या कपड़े आदि के बेल बूटे बनाना । (२) कोई विलक्षण या अनोखा काम करना । गुल खिलाना ।
३. पशुओं के शरीर में फूल के आकार का भिन्न रंग का गोल दाग । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।
४. फूल के आकार का वह गड्ढा जो फूले हुए गालों में हँसने आदि के समय पड़ता है । क्रि॰ प्र॰-पड़ना ।
५. वह चिह्न जो मनुष्य या पशु के शरीर पर गरम की हुई धातु आदि के दागने से पड़ता है । दाग । छाप । मुहा॰—गुल खिलना = अपने शरीर पर गरम धातु से दगवाना । क्रि॰ प्र॰—दागना ।-देना ।
६. दीपक आदि में बत्ती का वह अंश जो बिलकुल जल जाता है । क्रि॰ प्र॰ = काटना ।—झड़ना ।—पड़ना । यौ॰—गुलगीर = चिराग का गुल काटने की कैंची । मुहा॰—(चिराग)गुल करना = (चिराग) बुझाना या ठंढा करना । (चिराग) । गुल होना = (चिराग) बुझना ।
७. तमाकू का वह जला हुआ अंश जो चिलम पीने के बाद बच रहता है । जट्ठा ।
८. जूते के तले का चमड़ा जो एड़ी के नीचे रहता है और जिसमें नाल आदि लगाई जाती है । जूते का पान । क्रि॰ प्र॰—लगना ।—जड़ना ।
९. कारचोबी की बनी हुई फूल के आकार की बड़ी टिकुली जिसे कहीं कहीं स्त्रियाँ सुंदरता के लिये कनपटी पर लगाती हैं ।
१०. चूने की वह गोल बिंदी जो आँखे दुखने के समय उनकी लाली दूर करने के लिये कनपटियों पर लगाते हैं । क्रि॰ प्र॰—लगाना ।
११. किसी चीज पर बना हुआ भिन्न रंग का कोई गोल निशान । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—बनना ।
१२. आँख का डेला ।
१३. एक प्रकार का रंगीन या चलता गाना ।
१४. जलता हुआ कोयला । अंगारा । मुहा॰—गुल बँधना = (१) आग का अच्छी तरह सुलग जाना । (२) पास में कुछ धन हो जाना । कुछ पूँजी हो जाना ।
१५. कोमले या गोबर का बना हुआ छोटा गोला जिसे आग को अधिक देर तक रखने के लिये अँगीठी आदि में राख के नीचे गाड़ देते हैं ।
१६. सुंदरी स्त्री । नायिका ।
गुल २ संज्ञा पुं॰ [देश॰]
१. हलवाई का भट्ठा ।
२. खेतों में बहुत दूर तक पानी ले जाने के लिये बना हुआ वह बरहा जो जमान से कुछ ऊँचा होता हैं ।
३. आँख और कान के बीच का स्थान । कनपटी । उ॰—गुल तासु गोली सों फुटी । कर की न बाग तऊ छुटी ।—सूदन (शब्द॰) ।
गुल ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. गुड़ ।
२. लिंग या शिश्न का अग्र भाग ।
३. भगनासा (को॰) ।
गुल ४ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ गुल] शोर । हल्ला । यौ॰—गुलगपाड़ा । क्रि॰ प्र॰—करना ।—मचाना ।
गुल अनार संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰] अनार का फूल ।
गुल अब्बास संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ गुल + अ॰ अब्बास] अब्बास नाम का पौधा । जिसमें बरसात के दिनों में लाल या पीले रंग के फूल लगते हैं ।
गुल अब्बासी वि॰ [फ़ा॰ गुल +अब्बास + ई (प्रत्य॰)] हलकी स्याही लिए हुए एक प्रकार का खुलता लाल रंग । विशेष—यह ४ छँटाक शहाब के फूल, १/२ छंटाक आम की खटाई और ८-९ माशे नील के मिलाने से बनता है । इसमें यदि नील की मात्रा बढा़ने जायँ तो क्रमशः करौंदिया, किरमिजी, अबीरी और सौसनी रंग बनता जाता है ।
गुल अशर्फी संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ गुल अशर्फी] एक प्रकार का पीले रंग का फूल ।
गुल आतशी संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰] गहरे लाल रंग का गुलाब ।
गुल औरंग संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰] एक प्रकार का गेंदा ।
गुल मखमल संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ गुलमखमल]
१. एक प्रकार का पौधा जिसके बीजों से पहले पनीरी तैयार करके तब पौधे लगाए जाते हैं ।
२. इस पौधे का फूल जो देखने में मखमल की घुंडियों के समान
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गुल m. (= गुड) raw or unrefined sugar, molasses, L.
the glans penis, L.
the clitoris, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (360,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गुलः Molasses; cf. गुड. --ली 1 A pill. --2 Small-pox.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0464-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
गुल पु० गुड + डस्थ लः । १ ऐक्षवे गुडे २ स्नुहीवृक्षे स्त्री टाप् मेदि० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2625,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
गुलः, पुं, (गुड + डलयोरैक्याड्डकारस्य लत्वम् ।) ऐक्षवः । गुडः । इति मेदिनी । ले । १३ ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-342-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गुल" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें