अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
गुलर १संज्ञा पुं॰[सं॰ उदुंबर ?] वट वर्ग अर्थात् पीपल और बरगद की जाति का एक बड़ा पेड़ जिसकी पेड़ी । ड़ाल आदि से एक प्रकार का दूध निकलता है । विशेष—इसके पत्ते महुवे के पत्ते के आकार के पर उससे छोटे होते हैं । पेड़ी और ड़ाल की छाल का रंग ऊपर कुछ सफेदी लिए और भीतर ललाई लिए होता है । अश्वत्थवर्ग के और पेड़ों के समान इसके सूक्ष्म फूल भी अंतर्मुखअर्थात् एक कोश के भीतर बंद रहते हैं । पुं॰ पुष्प और स्त्री॰ पुष्प के अलग अलग कोश होते हैं । गर्भाधान कीड़ों की सहायता से होता है । पुं॰ केसर की वृद्धि के साथ साथ एक प्रकार के कीड़ों की उत्पत्ति होती है जो पुं॰ पराग को गर्भकेसर में ले जाते है । यह नहीं जाना जाता कि कीड़े किस प्रकार पराग ले जाते हैं । पर यह निश्चय है किले अवश्य जाते हैं और उसी से गर्भाधान होता है तथा कोश बढ़कर फल के रूप में होते हैं । यह मांसल और मुलायम होता है । इसके ऊपर कड़ा छिलका नहीं होता, बहुत महीन झिल्ली होती है । फल को तोड़ने से उसके भीतर गर्भकेसर और महीन महीन बीज दिखाई पड़ते हैं तथा भुनगे या कीड़े भी मिलते हैं । गूलर की छाया बहुत शीतल, मानी जाती है । वैद्यक में गुलर शीतल, घाव को भरनेवाला, कफ, पित्त और अतीसार को दूर करनेवाला माना है । इसकी छाल स्त्री गर्भ को हितकारी, दुग्धवर्धक और व्रणनाशक मानी जाती है । अंजीर आदि वट जाति के और फलों के समान इसका फल भी रेचक होता है । पर्या॰—उदुंबर । असुमा । क्षीरी । खस्पत्रिका । कुष्ठघ्नी । राजिका । फल्गुवाटिका । अजीजा । फल्गुनी । मलयु । मुहा॰—गूलर का कीड़ा = एक ही स्थान पर पड़ा रहनेवाला । अनुभव प्राप्त करने के लिये घर या देश से बाहर न निकलनेवाला । इधर उधर कुछ खबर न रखनेवाला । कूपमंड़ूक । गूलर का फूल = वह जो कभी देखने में न आवे । दुर्लभ व्यक्ति या वस्तु । गुलर का होना = कभी देखने में न आना । दुर्लभ होना । गुलर का पेट फड़वाना = गुप्त या दबी दबा ई बात प्रकट कराना । भंडा फोड़वाना । भेद खुलवाना । गूलर फोड़कर जीव उडा़ना = गुप्त भेद प्रकट करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।