🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:04:07 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गुलाम
gulāma
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गुलाम संज्ञा पुं॰ [अ॰ गुलाम]
१. मोल लिया हुआ दास । खरीदा हुआ नौकर । मुहा॰—(मनुष्य आदि को) गुलाम करना या बनाना = अपने वश में करना । पूरी तरह से अधिकार में करना । गुलाम का तिलाम = बहुत ही तुच्छ सेवक । सेवक का सेवक । यौ॰—गुलाम गर्दिश । गुलाम माल । विशेष—कभी कभी बोलनेवाला (उत्तम पुरुष) भी नम्रता प्रकट करने के लिये इस शब्द का प्रयोग करता है । जैसे,— गुलाम (मैं) हाजिर है, क्या आज्ञा है ।
२. साधारण सेवक । नौकर ।
३. गंजीफे का एक रंग ।
४. ताशा में दहले से बड़ा और बेगम से छोटा एक पत्ता । इसपर दास के रूप में एक आदमी का चित्र बना रहता है ।
गुलाम गर्दिश संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ गुलाम + फा॰ गर्दिश]
१. वह छोटी दीवार जो जनानखाने में अंदर की ओर सदर दरवाजे के ठीक सामने अथवा जनानखाने और दीवानखाने के बीच में परदे के लिये बनी हो । विशेष-इस दीवार के रहने से स्त्रियाँ आँगन में घूम फिर सकती हैं और बाहर के लोगों की दृष्टि उनपर नहीं पड़ सकती ।
२. कोठी या महल आदि के चारों ओर बना हुआ वह बरामदा जहाँ अरदली, चपरासी, दरवान और दूसरे नौकर चाकर रहते हों ।
गुलाम चोर संज्ञा पुं॰ [अ॰ गुलाम + हिं॰ चोर] ताश का एक प्रकार का खेल जो दो से सात आठ आदमियों तक में खेला जाता हैं । विशेष—इसमें एक गुलाम या ओर कोई पत्ता गड्डी से अलग से दिया जाता है; और तब सब खेलनेवालों में बराबर बराबर पत्ते बाँट दिए जाते हैं । हर एक खिलाड़ी अपने अपने पत्तों के जोड़ (जैसे,—दुक्की दु्ककी, छ्क्का छक्का, दहला दहला) निकालकर अलग रख देता है और सब एक दूसरे से एक एक पत्ता लेते हुए इसी प्रकार का जोड़ मिलाकर निकालते हैं । अंत में जिसके पास अकेला गुलाम या निकाले हुए पत्ते का जोड़ बच रहता है, वही चोर और हारा हुआ समझा जाता है ।
गुलाम माल संज्ञा पुं॰ [अ॰ गुलाम + माल] थोड़े दामों की पर बहुता दिनों तक चलनेवाली और सब तरह का काम देनेवाली चीज । जैसे,—कबंल, लोई आदि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गुलाम" आता है (12)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें