🕉️ 21 November 2026, Saturday · 06:35:58 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गुल्ली
gullī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गुल्ली संज्ञा स्त्री॰ [स॰ गुलिका = गुठली]
१. किसी फल की गुठली । किसी फल का बड़ा और लंबोतरा वीज ।
२. महुए की गुठली । गुलैंदे का बीज । गुल्लू । कोयँदा ।
३. किसी वस्तु का कोई लंबोतरा छोटा टुकड़ा जिसका पेटा गोल हो । जैसे,—काठ की गुल्ली, सोने की गुल्ली, रुपयों की गुल्ली इत्यादि ।— उ॰—हल के पीछे जो लोहे की तीखी गुल्ली रहती है उससे धरती खुदती है ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । मुहा॰—गुल्ली बँधना = वीर्य का पुष्ट होना । युवावस्था आना ।
४. काठ का चार छह अंगुल लंबा टुकड़ा । जिसके दोनों छोर जौ की तरह नुकीले होते हैं तथा पेटा मोटा और गोल होता है । इसे डंडे से मार मारकर लड़के एक प्रकार का खेल खेलते हैं । अंटी अँटई । जैसे,—यह लड़का दिन भर गुल्ली डंडा खेलता हैं ।
५. छत्ते में वह जगह जहाँ मधु होता है ।
६. केवड़े का फूल ।
७. मकई की बाल जिसके दाने निकाल लिए गए हों । खुखड़ी ।
८. एक प्रकार की मैना । गंगा मैना ।
९. ईख की गड़ेरी । गाँड़ा ।
१०. छोटा गोल पासा । कोई पासा । यौ॰-गुल्लीवाला = पासा बनानेवाला ।
११. सिकलीगरों का एक औजार जिससे वे तलवार या किसी हथियार का मोरचा खुरचते हैं ।
१२. जिल्दसाजों का एक औजार जिससे रगड़कर वे जिल्द की सीवन बराबर करतें हैं ।
१३. पगड़ी बुननेवालों का एक औजार जिसे बुनते समय पाग के दोनों ओर इसलिये लगाते हैं जिसमें पाग तनी रहे । विशेष—कई और पेशेवालों के गुल्ली के आकार औजार भी इसी नाम से प्रसिद्ध हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गुल्ली" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें