🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:31:43 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पासा
pāsā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
दुन्दुभि (3.3.144) नगाड़ा
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पासा साधु संगति केरि रसना सारि । दाँव अबके पररयो पूरो कुमति पिछली हारि । राखि सत्रह सुनि अठारह चोर पाँर्चों मान । —सूर॰ (शब्द॰) ।
पासा संज्ञा पुं॰ [सं॰ पाशक, प्रा॰ पासा]
१. हाथीदाँत या हड्डी के उँगली के बराबर छह पहले टुकडे़ जिनके पहलों पर बिंदियाँ बनी होती हैं और जिन्हें चौसर के खेलने में खेलाडी़ बारी बारी फेंकते हैं । जिस बल ये पड़ते हैं उसी के अनुसार बिसात पर गोटियाँ चली जाती हैं और अंत में हार जीत होती है । उ॰— राजा करै सो न्याय । पासा पडे़ सो दाँव (शब्द॰) । मुहा॰— (किसी का) पासा पड़ना=(१) पासे का किसी के अनुकूल गिरना । जीत का दाँव पड़ना । (२) भाग्य अनुकूल होना । किसमत जोर करना । पासा पलटना=(१) जिसके अनुकूल पहलो पासा गिरता रहा हो उसके प्रतिकूल गिरना । पासे का इस प्रकार पडने लगना कि हार होने लगे । दाँव फिरना । (२) अच्छे से मंद भाग्य होना । जमाना बदलना । दिन का फेर होगा । (३) युक्ति या तदबीर का उलटा फल होना । पासा फेंकना=(१) अनुकूल या प्रतिकूल दाँव निश्चित करने के लिये पासे का गिराना । भाग्य की परीक्षा करना । किस्मत आजमाना । ऐसे काम में हाथ डालना जिसका फल कुछ भी निश्चित न हो ।
२. वह खेल जो पासों से खेला जाता है । चौसर का खेल । विशेष— दे॰ चौसर ।
३. मोटी बत्ती के आकार में लाई हुई वस्तु । कामी । गुल्ली । जैसे, सोने के पासे ।
४. पीतल या काँसे का चौखूँटा लंबा ठप्पा जिसमें छोटे छोटे गोल गड्डे बने होते हैं । घुँघरु या लोग घुंडी बनाने में सुनार सोने के पत्तर को इसी पर रखकर ठोकते हैं जिससे वह कटोरी के आकार का गहरा हो जाता है (सुनार) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पासा" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें