🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:56:57 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चौसर
causara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चौसर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चौ (=चार)+सर (=बाजी) [अथवा सं॰ चतुस्सारि]
१. एक प्रकार का खेल जो विसात पर चार रगों की चार चार गोटियों और तीन पासों से दो मनुष्यों में खेला जाता है । चौपड़ । नर्दवाजी । विशेष—दोनों खेलनेवाले दो दो रंगों का आठ आठ गोटियाँ ले लेते हैं और बारी बारी से पासे फेंकते हैं । पासों के दाँव आने पर कुछ विशेष नियमों के अनुसार गोटियाँ चली जाती हैं । यह खेल जब पासों के बदले सात कौड़ियाँ फेंककर खेला जाता है, तब उसे पचासा कहते हैं । क्रि॰ प्र॰—खेलना ।
२. इस केल की बिसात जो प्राय: कपड़े की बना होती है । विशेष—इसका मध्य भाग थैली का सा होता है जिसमें खेल की समाप्ति पर गोटियाँ भरकर रखी जाती हैं । मध्य भाग के चारो सिरों की तरफ चार लंबे चौकोर टुकड़े सिले रहते हैं । जिनमें से हर एक की लंबाई में आठ आठ चौकोर खानों का तान तीन पंक्तियाँ होती हैं । क्रि॰ प्र॰—बिछाना । यौ॰—चौसर का बाजार = चौक बाजार । वह स्थान जिसके चारों ओर एक ही तरह के चार बाजार हों ।
चौसर २ संज्ञा पुं॰ [चतुरसृक्] चौलड़ी । चार लड़ों का हार उ॰—(क) चौसर हार अमोल गरे को देहु न मोरी माई ।*— सूर (शब्द॰) । (ख) और भाँति भए बए चौसर चंदन चंद । बिहारी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चौसर" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें