🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:22:42 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गोरख
gorakha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गोरख संज्ञा पुं॰ [हिं॰] दे॰ गोरखनाथ ।
गोरख प्रमली संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ गोरख + इमली] एक प्रकार का बहुत बड़ा पेड़ जो मध्य तथा दक्षिण भारत में अधिकता से होता है । विशेष—इसका तना बहुत मोटा होता है और इसकी डालियाँ दूर दूर तक फैलती हैं । यह वृक्ष बहुत दिनों तक जीवित भी रहता है । इसकी लकड़ी कमजोर होती है और उसमें जल्दी कीडे़ लग जाते हैं । इसकी छाल बहुत मुलायम होती है और उसके रेशे से चटाइयाँ, रस्से और कहीं कपडे भी बनाए जाते हैं । सावन भादों में यह पेड़ फूलता है और इसमें कमल के आकार के बडे फूल लगते हैं । इसके फूलों में से पके हुए संतरे की सी सुगंध आती है । इसके हरएक सींके में सेमल की तरह के पाँच पाँच पत्ते होते हैं । अफ्रीका के निवासी इसके पत्तों का चूर्ण बनाकर भोजन के साथ खाते हैं । उनके कथनानुसार इसके खाने से पसीना नहीं मालूम होता और गर्मी कम मालूम होती है । इसमें छोटी लौकी के आकार के फल लगते हैं जिनके बीज दवा के काम आते हैं । ये बीज कई प्रकार के ज्वरों के लिये बहुत उपयोगी होते हैं और इनका बहुत बडा व्यापार होता है । वैद्यक के अनुसार यह मधुर, शीतल और दाह, वमन, पित्त, अतिसार तथा ज्वर को दूर करनेवाली है । इसे कल्पवृक्ष भी कहते हैं । वि॰ दे॰ कल्पवृक्ष—२ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें