🕉️ 29 November 2026, Sunday · 08:18:21 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कल्पवृक्ष
kalpavṛkṣa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कल्पवृक्ष संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. पुराणनुसार देवलोक का एक वृक्ष जो समुद्र मथने समय समुद्र से निकला हुआ और १४ रत्नों में माना जातता है । यह इंद्र को दिया गया था । विशेष— हिंदुओं का विश्वास है कि इससे जिस वस्तु की प्रार्थना की जाय, वही यह देता है । इसका नाश कल्पांत तक नहीं होता । इसी प्रकार का एक पेड़ मुसलमानों के स्वर्ग में भी है, जिसे वे तूबा कहते हैं । पर्या॰— कल्पद्रुम । कल्पतरु । सुरतरु । कल्पलता । देवतरु ।
२. एक वृक्ष जो संसार में सब पेड़ों से ऊँचा, घेरदार और दीर्घजीवी होता है । विशेष— अफ्रीका के सेनीगाल नामक प्रदेश में इसका एक पेड़ है जिसके विषय में विद्वानों का अनुमान है कि वह ५२०० वर्ष का है । यह पेड़ ४० से लेकर ७० फुट तक ऊँचा होता है । सावन भादों में यह पत्तों और फूलों से लदा हुआ दिखाई पड़ता है । फूल प्रायः सफेद रंग होते हैं और चार छह इँच तक चौड़े होते हैं । उनसे पके संतरों की महक आती है । फूलों के झड़ जाते पर कद्दू के आकार के लगते हैं, जो एक फुट लंबे होता हैं । फल पकने पर खटमिट्ठे होते हैं, जिन्हें बंदर बहुत खाते हैं । मिस्र देश के लोग फल का रस निकालकर और उसंमें शक्कर मिलाकर पीते हैं । इसका गूदा पेचिश में देते हैं; इसके बीज दवा के काम में आते हैं । कहीं कहीं इसकी पत्तियों की बुकनी भोजन में मिलाकर खाते हैं । इसकी लकड़ी बहुत मजबूत नहीं होती, इसी से इसमें बड़े बड़े खोंड़रे पड़ जाते हैं । इसकी छल के रेशे की रस्सी बनती है और एक प्रकार का कपड़ा भी बुना जाता है । यह वृक्ष भारत वर्ष में मद्नास, बंबई और मध्यप्रदेश में बहुत मिलता है । बरसात में बीज बोने से यह लगाता है और बहुत जल्दी बढ़ता है । इसे गोरख इमली भी कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
कल्प—वृक्ष m. = -तरु, MBh.; Śak.; Kum. vi, 6; Megh.; Mṛcch.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (262,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
कल्पवृक्षः, पुं, कल्पस्य सङ्कल्पस्य दाता वृक्षः । कल्प- स्थायी वृक्ष इति वा । इति सारसुन्दरी । देवतरुः । इत्यमरः । १ । १ । ५३ ॥ (यथा, दानसागरे । “नमस्ते कल्पवृक्षाय चिन्तितान्नप्रदाय च । विश्वम्भराय देवाय नमस्ते विश्वमूर्त्तये” ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-066-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कल्पवृक्ष" आता है (21)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬