🕉️ 20 November 2026, Friday · 11:18:19 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

स्वर्ग
svarga
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
गो (पुं॰/स्त्री॰, प्रयोग देखकर) (3.3.31) बाण · पशु · वाणी · वज्र · दिशा · आँख · किरण · पृथ्वी · जल
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
स्वर्ग संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. हिंदुओं के सात लोकों में से तीसरा लोक जो ऊपर आकाश में सूर्य लोक से लेकर ध्रुव लोक तक माना जाता है । उ॰—(क) असन बसन पसु वस्तु विविध विधि सब मनिं महँ रहु जैसे । स्वर्ग नरक चर अचर लोक बहु बसत मध्य मन तैसे ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) स्वर्ग, भूमि, पाताल के, भोगहिं सर्व समाज । शुभ संतति निज तेजबल, करत राज के काज ।—निश्चल (शब्द॰) ।(ग) ... देवकी के आठवें गर्भ में लड़का होगा, सो न हो लड़की हुई; वह भी हाथ से छूट स्वर्ग को गई ।—लल्लू (शब्द॰) । विशेष—किसी किसी पुराण के अनुसार यह सुमेरु पर्वत पर है । देवताओं का निवासस्थान यही स्वर्गलोक माना गया है और कहा गया है कि जो लोग अनेक प्रकार के पुण्य और सत्कर्म करके मरते हैं, उनकी आत्माएँ इसी लोक में जाकर निवास करती हैं । यज्ञ, दान आदि जितने पुण्य कार्य किये जाते हैं, वे सब स्वर्ग की प्राप्ति के उद्देश्य से ही किए जाते हैं । कहते हैं, इस लोक में केवल सुख ही सुख है, दुःख, शोक, रोग, मृत्यु आदि का नाम भी नहीं है । जो प्राणी जितने ही अधिक सत्कर्म करता है, वह उतने ही अधिक समय तक इस लोक में निवास करने का अधिकारी होता है । परंतु पुण्यों का क्षय हो जाने अथवा अवधि पूरी हो जाने पर जीव को फिर कर्मानुसार शरीर धारण करना पड़ता है, और यह क्रम तब तक चलता रहता है, जब तक उसकी मुक्ति नहीं हो जाती । यहाँ अच्छे अच्छे फलोंवाले वृक्षों, मनोहर वाटिकाओं और अप्सराओं आदि का निवास माना जाता है । स्वर्ग की कल्पना नरक की कल्पना के बिलकुल विरुद्ध है । प्रायः सभी धर्मों, देशों और जातियों में स्वर्ग और नरक की कल्पना की गई है । ईसाइयों के अनुसार स्वर्ग ईश्वर का निवासस्थान है । और वहाँ फरिश्ते तथा धर्मात्मा लोग अनंत सुख का भोग करते हैं । मुसलमानों का स्वर्ग बिहिश्त कहलाता है । मुसलमान लोग भी बिहिश्त को खुदा और फरिश्तों के रहने की जगह मानते हैं और कहते हैं कि दीनदार लोग मरनेपर वहीं जायँगे । उनका बिहिश्त इंद्रियसुख की सब प्रकार की सामग्री से परिपूर्ण कहा गया है । वहाँ दूध और शहद की नदियाँ तथा समुद्र हैं, अंगूरों के वृक्ष हैं और कभी वृद्ध न होनेवाली अप्सराएँ हैं । यहूदियों के यहाँ तीन स्वर्गों को कल्पना की गई है । पर्या॰—स्वर् । नाक । त्रिदिव । त्रिदशालय । सुरलोक । द्यौ । मेंदर । देवलोक । ऊर्ध्वलोक । शक्रभुवन । मुहा॰—स्वर्ग के पथ पर पैर देना = (१) मरना । (२) जान जोखिम में डालना । उ॰—कहो सो तोहिं सिंहलगढ़ है, खंड सात चढ़ाव । फेरि न कोई जीति जय, स्वर्ग पंथ दे पाव ।— जायसी (शब्द॰) । स्वर्ग जाना या सिधारना = मरना । देहांत होना । जैसे,—वे तीस ही वर्ष की अवस्था में स्वर्ग सिधारे (किसी की मृत्थु पर उसके संमानार्थ उसका स्वर्ग जाना या सिधारना कहा जाता है ।) उ॰—बहुते भँवर बवंडर भये । पहुँच न सके स्वर्ग कहँ गये ।—जायसी (शब्द॰) । यौ॰—स्वर्गसुख = बहुत अधिक और उच्च कोटि का सुख । वैसा सुख जैसा स्वर्ग में मिलता है । जैसे,—मुझे तो केवल अच्छी अच्छी पुस्तकें पढ़ने में ही स्वर्गसुख मिलता है । स्वर्ग की धार = आकाशगंगा । उ॰—नासिक खीन स्वर्ग की धारा । खीन लंक जनु केहर हारा ।—जायसी (शब्द॰) ।
२. ईश्वर । उ॰—न जनों स्वर्ग बात धौं काहा । कहूँ न आयकही फिर चाहा ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. सुख ।
४. वह स्थान जहाँ स्वर्ग का सुख मिले । बहुत अधिक आनंद का स्थान ।
५. आकाश । उ॰—(क) हौं तेहि दीप पतँग होइ परा । जिव जिमि काढ़ स्वर्ग ले धरा ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) लाक्षागृह पावक तब जारा । लागी जाय स्वर्ग सों धारा ।—सबल (शब्द॰) ।
६. प्रलय (क्व॰) । उ॰—भा परलै अस सबहीं जाना । काढ़ा खड्ग स्वर्ग नियराना ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्वर्ग जानेवाला ।
२. जो स्वर्ग की ओर गमन कर चुका हो । मरा हुआ । मृत । स्वर्गीय ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्वर्—ग , see below.
स्वर्ग (or सुवर्ग), mfn. going or leading to or being in light or heaven, heavenly, celestial (with लोक m. or pl. = ‘the world of light, heavens’), AV. &c. &c.
स्वर्ग m. heaven, the abode of light and of the gods, heavenly bliss, (esp.) Indra's heaven or paradise (to which the souls of virtuous mortals are transferred until the time comes for their re-entering earthly bodies; this temporary heaven is the only h˚ of orthodox Brāhmanism; it is supposed to be situated on mount Meru q.v.; acc. with √ गा, आ-√ स्था, or आ-√ पद्, ‘to go to heaven’, ‘die’), RV. only x, 95, 18; AV. &c. &c.
a partic. Ekāha, ŚāṅkhŚr.
N. of a son of the Rudra Bhīma, VP.
स्वर्ग &c. See p. 1281, col. 2.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1281,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्वर्गः Heaven, Indra's paradise; अहो स्वर्गादधिकतरं निर्वृतिस्थानं Ś. 7. --Comp. --आपगा the celestial Ganges. --ओकस् m. a god, deity. --काम a. desirous of heaven. --गिरिः the heavenly mountain Sumeru. --द, --प्रद a. procuring (entrance into) paradise. --द्वारं heaven's gate, the door of paradise, entrance into heaven; स्वर्गद्वारकपाटपाटनपटुर्धर्मोऽपि नापोर्जितः Bh. 3. 11. --पतिः, --भर्तृ m. Indra. --लोकः {1} the celestial region. {2} paradise. ˚ईश्वरः {1} Indra. {2} the body. --वधूः, स्त्री f. a celestial damsel, heavenly nymph, an apsaras; स्वर्गस्त्रीणां परिष्वंगः कथं मर्त्येन लभ्यते, --साधनं the [] means of attaining heaven.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1161-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्वर्गः, पुं, (स्वरिति गीयते इति । मै + कः । यद्वा, सुष्टु अर्ज्यते इति । अर्ज अर्जने + घञ् । शङ्कादित्वात् कुत्वम् ।) देवतानामालयः । तत्- पर्य्यायः । स्वः २ नाकः ३ त्रिदिवः ४ त्रिदशा- अयः ५ सुरलोकः ६ द्योः ७ द्यौ ८ त्रिपि- ष्टपम् ९ । इत्यमरः । १ । १ । ६ ॥ मन्दरः १० अवरीहः ११ गौः १२ रमतिः १३ फलो- दयः १४ । इति जटाधरः ॥ देवलोकः १५ स्वर्लोकः १६ ऊर्द्ध्वलोकः १७ सुखाधारः १८ सौरिकः १९ शक्रभुवनम् २० दिवानम् २१ । इति शब्दरत्नावली ॥ * ॥ तस्य गुणदोषा यथा, -- सुबाहरुवाच । “स्वर्गस्य मे गुणान् ब्रूहि साम्प्रतं द्विजमत्तम । एतत् सर्व्वं द्विजश्रेष्ठ करिष्यामि न संशयः ॥ जैमिनिरुवाच ॥ नन्दनादीनि दिव्यानि रम्याणि विविधानि च । तत्रोद्यानानि पुण्यानि सर्व्वकामशुभानि च ॥ सर्व्वकामफलैर्वृक्षैः शोभितानि ममन्ततः । विमानानि सुदिव्यानि परितान्यप्सरोगणैः ॥ सर्व्वत्रैष विघित्राणि कामगानि रसानि च । तरुणादित्यवर्णानि मुक्ताजालान्तराणि च ॥ चन्द्रमण्डलशुभ्राणि हेमशय्यासनानि च । सर्व्वकामसमृद्धाश्च सुखदुःखविवर्जिताः ॥ नराः सुकृतिनस्ते तु विचरन्ति यथासुखम् । न तत्र नास्तिका यान्ति न स्तेया नाजितेन्द्रियाः ॥ न नृशंसा न पिशुनाः कतघ्ना न च मानिन । मत्यास्तपःस्थिताः शूरा दयावन्तः क्षमापराः ॥ यन्वानो दानशीलाश्च तत्र गच्छन्ति ते नराः । न रोगो न जरा मृत्युर्न शोको न हिमादयः ॥ न तत्र क्षुत्पिपासा च कस्य ग्लानिर्न दृश्यते । एते चान्ये च वहवो गुणाः सन्ति च भूपते ॥ दोषास्तत्रैव ये सन्ति तान् शृणुष्व च साम्प्रतम् । शुभस्य कर्म्मणः कृतुस्नं फलं तत्रैव भुज्यते । [] न चात्र क्रियते भूयः सोऽत्र दोषो महान् श्रुतः ॥ असन्तोषश्च भवति दृष्ट्वा दीप्तां परश्रियम् । संप्राप्ते कर्म्मणामन्त सहसा पतनं तथा ॥ इह यत् क्रियते कर्म्म फलं तत्रैव भुञ्जते । कर्म्मभूमिरियं राजन् फलभूमिस्त्वसौ स्मृता ॥” इति पाद्मे भूखण्डे ९० अध्यायः ॥ अन्यत् वह्निपुराणे शिवेरुपाख्याननामाध्याये मात्स्ये १०३ । १०४ अध्याययोरपि द्रष्टव्यम् ॥ अपि च । सुनन्द उवाच । शृणु राजन् प्रवक्ष्यामि विष्णोरद्भुतकर्म्मणः । विराडरूपस्य सस्थानमाख्यान महदद्भुतम् ॥ यावती भू समुद्दिष्टा ससमुद्राद्रिकानना । प्रतिभाता महाराज किरणैश्चन्द्रसूर्य्ययोः ॥ वियच्च तावदुपरि विस्तारपरिमण्डलम् । पञ्चविंशतिकोट्यस्तु योजनानान्तु तत्स्मृतम् ॥ नवतीनां महस्राणि योजनानि महीपते । भूमेरूर्द्धञ्च लोकानां सिद्धचारणरक्षमाम् ॥ ये च विद्याधरा यक्षरक्षोगन्धर्व्वकिन्नराः । भूतप्रेतपिशाचाश्च तेषां तत् स्थानमीरितम् ॥ ततो राहुर्न्महाबाहो त्रयोदशसहस्रकम् । योजनानां पविस्तारं मण्डलं तस्य कथ्यते ॥ स्मरन् वैरं पुरा प्राप्तं यः पर्व्वणि महाग्रहः । ग्रामाय धावति कोधात् पुप्पवन्तौ महीपते ॥ तदैव भगवच्चक्रं सहस्नार्कोपमद्युति । उपतिष्ठति तद्भीत्या पुनरेव निवर्त्तते ॥ उपरागं वदन्त्येवं पुण्यकालश्च कथ्यते । लक्षयोजनतो भानुर्भूमेरेष व्यवस्थितः ॥ तानोः सकाशादुपरि लक्षे लक्ष्यः क्षपाकरः नक्षत्रमण्डलं चन्द्राल्लक्षयोजनमुच्छ्रितम् ॥ नक्षत्रमण्डलात् सौम्य उपरिष्टाद्विलक्षतः । बुधात् शुक्रो द्विलक्षे तु शुक्राद्भौमो द्विलक्षके ॥ मङ्गलादुपरिष्टाच्च गीष्पतिर्लक्षकद्वये । द्विलक्षयोजनोत्मेधः सौरिर्द्देवपुरोहितात् ॥ शतायुतसमुच्छ्रायं सौरेः सप्तर्षिमण्डलम् । सप्तषिंभ्यः सहस्राणां शतादूर्द्ध्वं धुवस्थितिः ॥ पाडगम्यं हि यत्किञ्चिद्वस्त्वस्ति धरणीतले । तद्भूर्णोक इति ख्यातं शाकद्वीपादिकाननम् ॥ भूर्लोकाच्च भुवर्लोकः सूर्य्यावधिरुदीरितः । आदित्यादाध्रुवं राजन् स्वर्लोकः कथ्यते बुधैः ॥ महर्लोकः क्षितेरूर्द्ध्वमेककोटिप्रमाणत
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "स्वर्ग" आता है (60)
दिव स्वर्गतविष स्वर्गपुरु देवलोक । स्वर्गविहा स्वर्गस्वर् स्वर्गभावित्र स्वर्ग, मर्त्य और पाताल इन तीनों लोकों का समूह । त्रैलोक्यवैष्ट्र स्वर्गद्यो स्वर्गदेवलोक स्वर्ग । देवताओं का लोकदेवालय स्वर्गसुरालय देवाताओं के रहने का स्थान । स्वर्गत्रिदिव स्वर्गदेवयोनि स्वर्ग, अंतरिक्ष, आदि में रहनेवाले उन सब जीवों की सृष्टि जो देवताओं के…भोगभूमि भोग का स्थान । उपभोग का क्षेत्र । स्वर्ग । आंनंद करने की जगहशक्रभवन स्वर्गस्वर्लोक स्वर्गत्रिदशालय स्वर्गत्रिविष्टप स्वर्गतवीष स्वर्गदेवभूमि स्वर्गइंद्रलोक स्वर्गपुण्यलोक स्वर्गत्रिस्थान स्वर्ग, मर्त्य और पाताल तीनों स्थानों में रहनेवाला, परमेश्वरअपरलोक दूसरा लोक ।परलोक ।स्वर्गअमरलोक इंद्रपुरी । देवलोक । स्वर्गअमरालय देवताओं का स्थान । स्वर्ग । इंद्रलोकनाकलोक नाक । स्वर्गरामपुर स्वर्ग । वैकुंठवीरगति स्वर्गवीरलोक स्वर्गतरण नदी आदि को पार करने का काम । पार करनासूम दूधअगिर सूर्यद्यु दिनधरुण ब्रह्ममंदर पुराणानुसार एक पर्वत जिससे देवताओं ने समुद्र को मथा था । मंथ पर्वत । म…रमति नायककैलास हिमालय की एक चोटी का नाम, जो तिब्बत में राक्षसताल या रावणह्रद से उत्तर…मंदार सज्ञा पुं॰महोदय अधिपत्यसैरिभ भैंसा । महिषसौरिक शनैश्चर ग्रहस्थवि थैला । थैलीऋभुक्ष इंद्रगोपुर नगर का द्वार । शहर का फाटकतावीष सोना । स्वर्णपरलोक दूसरा लोक । वह स्थान जो शरीर छोड़ने पर आत्मा को प्राप्त होता है । जैसे…आनंत्य अंत या समाप्ति का अभाव । अनंततादेवभवन देवताओं का घर या स्थानशतधृति इंद्रदेवावास पीपल का पेड़सोमधारा आकाश । आसमानरहस आनंद । आमोद प्रमोदसर्म पु ^१ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'शर्म' । कल्याण । देहि अवलंब न विलंब अंभोजकर चक्…अविषी सरिता नदीरोदसी द्यावाभूमिदेवसदन देवताओं का आधारद्युवन् सूर्यआनुश्राविक जिसको परंपरा से सुनते चले आए होद्यौ दिवस । दिन
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें