🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:26:36 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

घेरना
gheranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
घेरना क्रि॰ स॰ [सं॰ग्रहण]
१. चारो ओर से हो जाना । चारों ओर से छेंकना । सब ओर से आबद्ध करके मंडल या सीमा के अंदर लाना । बाँधना । जैसे, — (क) इस स्थान को टट्टियों से घेर दो । (ख) दुर्ग को खाई चारो ओर से घेरे है । (ग) इतना अंश लकीर से घेर दो ।
२. चारो ओर से रोकना । आक्रांत करना । छेंकना । ग्रसना । उ॰— (क) धरम सनेह उभय मति घेरी । भइ गति साँप छुछुंदरि केरी । — मानस, २ ।५५ । (ख) गैयन घेरि सखा सब जाए । — सूर (शब्द॰) । (ग) बाल बिहाल वियोग की घेरी ।— पद्माकर (शब्द॰) ।
३. गाय आदि चौपायों की चराई करना । चराने का काम अपने उपर लेना । चराना ।
४. किसी स्थान को अपने अधिकार में रखना । स्थान छेंकना या फँसाए रखा ।
५. सेना का शत्रु के किसी नगर या दुर्ग के चारों ओर आक्रमण के लिये स्थित होना । चारों ओर से अधिकार करने के लिये छेंकना ।
६. किसी कार्य के लिये किसी के पास बार बार जाकर अनुरोध या विनय करना । खुशामद करना । जैसे,— हमको क्यों घेरते हो; हम इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकते । यौ॰— घरना घारना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "घेरना" आता है (15)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें