🕉️ 20 November 2026, Friday · 11:06:00 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छेंकना
cheṃkanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छेंकना क्रि॰ स॰ [सं॰ √छद्( = ढाँकना) + करण अथवा सं॰ छेदक ( = काटनेवाला, ला॰ रोकना, घेरना, बाधक होना) प्रा॰ * छेअक > छेक > हिं॰ √छेंक + ना (प्रत्य॰)]
१. आच्छादित करना । स्थान घेरना । जगह लेना । जैसे,—(क) कितनी जगह तो यह पेड छेंके है । (ख) इस रोग की दवा करो नहीं तो यह सारा चेहरा छेंक लेगा ।
२. घेरना । रोकना । गति का अवरोध करना । रास्ता बंद करना । जाने न देना । उ॰—(क) प्रभू करुणामय परम विवेकी । तनु तजि रहत छाँह किमि छेंकी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) मेघनाद सुनि स्रवन अस गढ पुनि छेका आइ । उतरि दुर्ग ते बीर बर सम्मुख चलेउ बजाइ ।—तुलसी (शब्द॰) ।
३. लकीरों से घेरना । रेखा के भीतर डालना ।
४. लिखे हुए अक्षर को लकीर से काटना । मिटाना । जैसे,—इस पोथी में जहाँ जहाँ अशुद्ध हो छेंक दो । उ॰—सोइ गोसाई विधि गति जेइ छेंकी । सकइ को टारि टेक जो टेकी ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "छेंकना" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें