🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:51:29 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छोपना
chopanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छोपना क्रि॰ स॰ [हिं॰ छुपाना या हिं॰ छोप+ना (प्रत्य॰) ]
१. किसी गीली या गाढी वस्तु को दूसरी वस्तु पर इस प्रकार रखकर फैलाना कि उसकी मोटी तह चढ जाय । गाढा लोप करना । जैसे,—नीम की पत्ती पीसकर फोडे पर छोप दो । संयो, क्रि॰—देना ।
२. गीली मिट्टी या पानी में सनी हुई और किसी वस्तु के लोंदे को किसी दूसरी वस्तु पर इस प्रकार फैलाकर रखना कि वह उससे चिपक जाय । गिलावा लगाना । थोपना । जैसे,— दीवार में जहाँ जहाँ गड्ढे हैं, वहाँ मिट्टी छोप दो । यौ॰—छोपना छापना = गड्ढे आदि मूँदकर मरम्मत करना । फटे या गिरे पडे को दुरुस्त करना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
३. किसी वस्तु पर इस प्रकार पडना कि वह बिलकुल ढक जाय । किसी पर इस प्रकार चढ बैठना कि वह इधर उधर अंग न हिला सके । धर दबाना । ग्रसना । जैसे,—शेर बकरी की छोपकर बैठा रहा । संयो॰ क्रि॰—लेना ।
४. आच्छादित करना । ढकना । छेंकना ।
५. † किसी बात को छिपाना । परदा डालना ।
६. किसी को वार या आघात से बचाना । आक्रमण आदि से रक्षा करना । †
७. कोई वस्तु किसी के मत्थे थोपना या बाध्य करके उसे दे देना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "छोपना" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें