🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:13 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चिकना
cikanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चिकना वि॰ [सं॰ चिक्कण] [वि॰ स्त्री॰ चिकनी]
१. जो छूने में खुरदार न हो । जो ऊबड़ खाबड़ न हो । जिसपर उँगली फेरने से कहीं उभाड़ आदि न मालूम हो । जो साफ और बराबर हो । जैसे,—चिकनी चौकी, चिकनी मेज ।
२. जिसपर सरकने में कुछ रुकावट न जान पड़े । जैसे,—यहाँ की मिट्टी बड़ी चिकनी है, पैर फिसल जायगा । मुहा॰—चिकना देख फिसल पड़ना—केवल सौंदर्य या धन देखकर रीझ जाना । धन या रूप पर लुभा जाना ।
३. जिसमें रुखाई न हो । जिसमें तेल आदि का गीलापन हो । जिसमें तेल लगा हो । स्निग्ध । तेलिया । तलौंस । मुहा॰—चिकना घड़ा = (१) वह जिसपर अच्छी बातों का कुछ असर म पड़े । ओछा । निर्लज्ज । बेहया । (२) जिसके पेट में कोई बात न पचे । क्षुद्र स्वभाव का । चिकने घड़ पर पानी पड़ना = किसी पर अच्छी बात का प्रभाव न पड़ना ।
४. साफ सुथरा । संवारा हुआ । जैसे,—तुम्हारा चिकना मुहँ देखकर कोई रुपया नहीं दिए देता । मुहा॰—चिकना चुपड़ा = बना ठना । छैल चिकनियाँ । सँवार सिंगार किए हुए । चिकनी चुपड़ी = दे॰ 'चिकनी चुपड़ी बातें' । चिकनी चुपड़ी बातें = मीठी बातें जो किसी के प्रसन्न करने, बहकाने या धोखा देने के लिये कही जायँ । बनावटी स्नेह से भरी बातें । कृक्त्रिम मधुर भाषण । जैसे,—उनकी चिकनी चुपड़ी बातों में मत आना । चिकना मुँह = सुंदर और सँवारा हुआ चेहरा । चिकने मुँह का ठग = ऐसा धूर्त जो देखने में औ र बातचीत से भलामानुस जान पड़ता हो । वंचक ।
५. चिकनी चुपड़ी बातें कहनेवाला । केवल दूसरों को प्रसन्न करने के लिये मीठी बातें कहनेवाला । लप्पो चप्पो करनेवाला । चाटुकार । खुशामदी ।
६. स्नेह । अनुरागी । प्रेमी । उ॰— जे नर रूखे विषय रस, चिकने राम सनेह । तुलसी ते प्रिय राम को कानन बसहिं कि गेह ।—तुलसी ग्रं॰, पृ॰ १०८ ।
चिकना २ संज्ञा पुं॰ तेल, घी, चरबी आदि चिकने पदार्थ । जैसे, इसमें चिकना कम देना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चिकना" आता है (24)
मेदुर चिकना । स्निग्धस्नेहित जिसमें स्नेह हो या लगाया गया हो । चिकनाअंजिव पिच्छिल । चिकना । फिसलाहटतेल वह चिकना तरल पदार्थ जो बीजों वनस्पतियों आदि से किसी विशेष क्रिया द्बार…स्नैहिक चिकना । तैलयुक्तनरंम पु वि॰ नरम । मुलायम । चिकना । कोमलपीछरि पु ‡ वि॰ पिच्छल । मसृण । चिकनाघुंटित पु वि॰ घोंटा हुआ । चिकनासंगसूसा एक प्रकार का काला, चिकना, कीमती पत्थर जो मूर्ति आदि बनाने के काम आता ह…कफातिसार एक प्रकार का अतिसार । विशेष—इसमें रोगी का मल सफेद, गाढ़ा, चिकना, कफमिश…स्त्यान घनाश्लक्ष्ण कोमल । मृदु । सौम्य । जैसे, शब्दपिच्छल मोचरसपक्ष्मल लंबी और सुंदर बरौनियोंवालासृप्त सरका हुआ । फिसला हुआस्नेही वह जिसकी साथ स्नेह या प्रेम किया जाय । प्रेमी । मित्रचरब तेज । तीखाछोभ चित्त की विचलता जो दुःख, क्रोध मोह करूणा आदि मनोवेगों के कारण होती है …नेह स्नेह । प्रेम । प्रीति । प्यार । मुहब्बतसफा साफ । स्वच्छ । निर्मलसपाट बराबर । हमवार । समतलसरहरा सीधा ऊपर को गया हुआ । जिसमें इधर उधर शाखाएँ न निकली हों (पेड़)नंदिमुखी तंद्रासामुद्रमत्स्य समुद्र में होनेवाली बड़ी बड़ी मछलियाँ जिनका मांस सुश्रुत के अनुसार भार…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें