🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:16:36 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चुंबक
cuṃbaka
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चुंबक संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. वह जो चुंबन करे ।
२. कामुक । कामी ।
३. धूर्त मनुष्य ।
४. ग्रंथों को केवल इधर उधर उलटनेवाला । विषय को अच्छी तरह न समझनेवाला ।
५. पानी भरते समय घडे के मुँह पर बँधा हुआ फंदा । फाँस ।
६. एक प्रकार का पत्थर या धातु जिसमें लोहे को अपनी ओर आकर्षित करने की शक्ति होती है । विशेष—चुंबक दो प्रकार का होता है —एक प्रकृतिक दुसरा कृत्रिम । प्राकृतिक चुंबक एक प्रकार का लोहा भिला पत्थर होता है जो बहुत कम मिलता है । इससे कृत्रिम या बनावटी चुंबक ही देखने में अधिक आता है डो या तो घोडे की नाल के आकार का होता है या सीधी छड के आकार का । यदि चुंबक की छड को लोहे के चूर के ढेर में डालें तो दिखाई पडेगा कि लोहे का चूर उस छड में यहाँ से बहाँ तक बराबर नहीं लिपटता बल्कि दोनों छोरों पर सबसे अधिक लिपटता है । इन दोनों छोरों को आकर्षण प्रांत कहते हैं । कभी कभी किसी छड के आकर्षण प्रांत दो से अधिक होते हैं । यदि किसी चुंबक- शलाका को उसके मध्यभाग (मध्याकर्षण केंद्र) पर से ऐसा ठहरावें कि वह चारों ओर घूम सके तो वह घूमकर उत्तर- दक्खिन रहेगी, अर्थात् उसका एक सिरा उत्तर की ओर और दूसरा दक्खिन की ओर रहेगा । ध्रुवदर्शक यंत्र में इसी प्रकार की शलाका लगी रहती है । पर ध्यान रखना चाहिए कि शलाक ा का यह उत्तर दक्षिण हमारे भौगोलिक उत्तर दक्षिण से ठीक ठीक मेल नहीं खाता कहीं ठीक उत्तर से कई अंश पूर्व और कहीं पश्चिम की ओर होता है । इस अंतर को चुंबक प्रवृत्ति कहते हैं । इसे निकालने के लिये भी एक यंत्र होता है । यह चुंबक प्रवृत्ति पृथ्वी के भिन्न भिन्न स्थानों में भिन्न भिन्न होती है जिसके हिसाब किताब जहाजी रखते हैं । इसके अतिरिक्त किसी स्थान की यह चुंबकप्रवृत्ति सब काल में एक सी नहीं रहती, शताब्दियों के हेर फेर के अनुकार कुछ मौलिक परिवर्तनों के कारण वह बदला करती है । किसी चुंबक का एक प्रांत दूसरे चुंबक के सी प्रांत को आकर्षित न करेगा, अर्थात् एक चुंबकशलाका का उत्तर प्रांत दूसरी चुंबक शलाका के उत्तर प्रांत को आकर्षित न करेगा, दक्षिण प्रांत को करेगा । जिस वस्तु के चुंबक के दोनों प्रांत आकर्षित करें. वह स्थायी चुंबक नहीं है, केवल आकर्षित होने की शक्ति रखनेवाला है । जैसे, साधारण लोहा आदि । स्थायी चुंबक के पास लोहे का टुकडा लाने से उसमें भी चुंबक का गुण आ जायगा, अर्थात् वह भी दूसरे लोहे को आकर्षित कर सकेगा । ऐसे चुंबक को स्थायी चुंबक कहते हैं । इस्पात में यद्यपि चुंबक शक्ति अधिक नही दिखाई देती, पर एक बार उसमें यदि चुंबक शक्ति आ जाती है, तो फिर वह जल्दी नहीं जाती । इसी से जितने कृतिम स्थायी चुंबक मिलते हैं, वे इस्पात ही के होते हैं । कृत्रिम चुंबक या तो चुंबक के संसर्ग द्वारा बनाए जाते हैं अथवा इस्पात की छड में विद्युत्प्रवाह दौडाने से । विद्युत्प्रवाह द्वारा बडे शक्तिशाली चुंबक तैयार होते हैं । अब यह निश्चित हुआ है कि चुंबक विद्युत का ही गुण है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
चुम्बक mfn. one who kisses much, L.
‘one who has read much’, superficial, L.
knavish, roguish, L.
चुम्बक m. = -मणि, Prab. vi, 16; AdhyR. i, 1, 18
the upper part of a balance, L.
चुम्बक n. a parallel passage, Setub. xi, 99, Sch.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (400,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
चुंबकः [चुंब्-ण्वुल्] 1 A kisser. --2 A lecher, a lustful man, libertine. --3 A rogue, cheat. --4 One who has kissed or dipped in a variety of subjects, a superficial scholar. --5 A loadstone. --6 The upper part or middle of a balance.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0497-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
चुम्बक पु चुम्बति लौहम् चुवि--ण्वुल् । स्वनामख्याते अयस्कान्ते मणिभेदे “चुम्बको लेखनः शीतोमेदोविष गरापहः” भावप्र० । २ धटस्योपर्य्यावलम्बने ३ वहु- ग्रन्थैकदेशे । ४ चुम्बनकर्त्तरि ५ कामुके ६ चुम्बनपरे ७ धूर्त्ते च त्रि० शब्दार्थचि० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2957,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
चुम्बकः, पुं, (चुम्बति आकर्षति लौहमिति । चुम्ब + ण्वुल् ।) कान्तलोहभेदः । तत्पर्य्यायः । कान्तपाषाणः २ अयस्कान्तः ३ लोहकर्षकः ४ । अस्य गुणाः । लेखनत्वम् । शीतत्वम् । मेदो- विषगरापहत्वञ्च । इति भावप्रकाशः ॥ (विशेषो- ऽस्य कान्तलोहशब्दे ज्ञेयः ॥) धटस्योर्द्धाब- लम्बनम् । इति मेदिनी । के, ८९ ॥
चुम्बकः, त्रि, (चुम्बतीति । चुम्ब + ण्वुल् । चुम्बन- परः । धूर्त्तः । बहुग्रन्थैकदेशज्ञः । इति मेदिनी । के, ८९ ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-456-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चुंबक" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें