अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
चुकना १क्रि॰ अ॰[सं॰ च्युत्कृ, प्रा॰ चुविक्] १. समाप्त होना । खतम होना । नि:शेष होना । न रह जाना । बाकी न रहना । उ॰—(क) सारी किताब छपने को पडी है, कागज अभी से चुक गया । (ख) प्रान पियारे की गुन गाथा साधु कहाँ तक मैं गाऊँ । गाते गाते चकै नहीं वह चाहे मैं ही चुक जाऊँ ।— श्रीधर (शब्द॰) । २. बेबाक होना । अदा होना । चुकता होना जैसे,—उनका सब ऋण चुकता हो गया । ३. तै होना । निबटना । जैसे,—झगडा चुकना । पु ४. चूकना । भूल करना । त्रुटि करना । कसर करना । अवसर के अनुसार कार्य न करना । उ॰—(क) काल सुभाउ करम बरिआई । भलेइ प्रकृति बस चुकइँ भलाई—मानस, १ । ७ (ख) तेउ न पाइ अस समय चुकाहीं । देखु विचारि मातु मन माहीं ।—तुलसी (शब्द॰) । पु ५. खाली जाना । निष्फल होना । व्यर्थ होना । लक्ष्य पर न पहुँचना । उ॰—चित्रकूट जनु अचल अहेरी । चुकइ न घात मार मुठ भेरी ।—मानस, २ । १३३ । विशेष—यह क्रिया और क्रियाओं के साथ समाप्ति का अर्थ देने के लिये संयुक्त रूप में भी आती है । जैसे,—तुम यह काम कर चुके ? तुम कब तक खा चुकोगे ? वह अब चल चुके होंगे । व्यंग्य के रूप में भी इस क्रिया का प्रयोग बहुत होता है । जैसे, तुम अब आ चुके, अर्थात तुम अब नहीं आओगे । 'वह दे चुका' अर्थात् वह न देगा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।