🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:12:42 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चुटकी
cuṭakī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चुटकी संज्ञा स्त्री॰ [अनु॰ चुट चुट]
१. अँगूठे और बीच की उँगली (अथवा तर्जनी) की वह स्थिति जो दोनों को मिलाने या एक को अन्य पर रखने से होती है । किसी वस्तु को पकडने, दबाने या लेने आदि के लिये अँगूठे और बीच की (अथवा और किसी) उँगली का मेल । जैसे,— चुटकी में लेना । चुटकी से उठाना ।
२. अँगूठे और मध्यमा और तर्जनी के योग से ध्वनि पैदा करना । विशेष— चुटकी प्राय: संकेत करने, किसी का ध्यान आकर्षित करने, किसी को बुलाने, जगाने अथवा ताल देने आदि के लिये बजाई जाती है । हिंदुओं में यह प्रथा है कि जब किसी को जँभई आदि है, तब पास के लोग चुटकियाँ बजाते हैं । यौं॰— चुटकी बजानेवाला = खुशामदी । चापलूस । चुटकी भर = उतना जितना अँगूठे और मध्यमा के मिलाने पर दोनों के बीच आ जाय । बहुत थोडा । जरा सा जैसे, चुटकी भर आटा, चुटकी भर नमक । चुटकियों में = बहुत शीघ्र । चट पट । जैसे, — देखते रहो, अभी चुटकियों में यह काम होता है । मुहा॰—चुटकी देना=दे॰ 'चुटकी बजाना' । उ॰— जो मूरति जल थल में व्यापक निगम न खोजत पाई । सो मूरति तू अपने आँगन चुटकी दैं दै नचाई ।—सूर(शब्द॰) । चुटकी बजाना = अँगूठें को बीच की उँगली पर रखकर जोर से छटकाकर शब्द निकालना । चुटकी बजाने में या चुटकी बजाते = उतनी देर में जितनी देर चुटकी बजती है । चट पट । देखते देखते । बात की बात में । जैसे, — यह काम तो चुटकी बजाते होगा । चुटकी बैठाना = किसी ऐसे काम का अभ्यास होना जो चुटकी से पकडकर किया जाय । जैसे,— उखाडना नोचना आदि । चुट- कियों में या चुटकियों पर उड़ाना = (१) बात की बात में निब- टाना । अत्यंत तुच्छ या सहज समझना । (२) कुछ न समझना । कुछ परवाह न करना जैसे,— (क) ऐसे मामलों को तो मैं चुटकियों में उडाता हूँ ।(ख) वह मेरा क्या कर सकता है, ऐसो को तो मैं चुटकियों पर उड़ाता हूँ । चुटकी लगाना = (१) किसी वस्तु को पकडने नोचने, खींचने दबाने आदि के लिये अँगूठे और मध्यमा (अथवा और किसी उँगली) को मिलाकर काम में लाना । कपडे के थान को उँगलियों से फाड़ना । थान पर से कपडा उतारना । (३) रुपया पैसा चुराने के लिये उँगलियों से जेब फाडना । जेब काटना । (४) दुध दुहने के लिये चुटकी से गाय का थन पकड़ना । (५) चुटकी से पत्तों को मोडकर दोना बनाना ।
२. चुटकी भर आटा । थोडा आटा । जैसे,— साधु को चुटकी दे दौ । क्रि॰ प्र॰ — देना । मुहा॰— चुटकी माँगना = भिक्षा माँगना ।
३. चुटकी बजाने का शब्द । वह शब्द जो अँगूठे को बीच की उँगली पर रखकर जोर से छटकाने से होता है । उ॰ किलकि किलकि नाचत चुटकी सुनि डरपति जननि पानि छुटकाएँ ।— तुलसी (शब्द॰) ।
४. अँगूठे और तर्जनी के संयोग से किसी प्राणी के चमडे को दबाने या पीडित करने की क्रिया । क्रि॰ प्र॰ — काटना । मुहा॰— चुटकी उड़ाना = दे॰ 'चुटकी लेना' । चुटकी भरना = (१) चुटकी काटना । (२) चुभती या लगती हुई बात कहना । वि॰ दे॰ 'चुटकी लेना' । चुटकी लगाना = चुटकी से पकडना । चटकी लेना = (१) हंसी उडाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "चुटकी" आता है (10)
छोटिका अँगूठा तथा मध्यमा अँगुली को परस्पर मिलाकर ध्वनी करना । चुटकीसोल्लुंठ व्यंग्य । परिहास । चुटकीसोल्लुंठोक्ति परहासयुक्त वचन । व्यंग्योक्ति । दिल्लगी । बोली ठोली । ठट्ठा । चुटकीचुकटा चंगुल । चुटकी । मुहा॰—चुटका भर = चंगुल भर । उतना (आटा आदि) जितना चंगुल…चिकुटी पु संज्ञा स्त्री॰ दे॰ 'चिकोटी', 'चुटकी'व्यंग्य शब्द का वह अर्थ जो उसकी व्यंजना वृत्ति के द्वारा प्रकट हो । व्यंजना शक…मुकुटी वह जिसने मुकुट धारण किया होछेड छू या खोद खादकर तंग करने की क्रियाफबती वह बात जो समय के अनुकूल हो । देशकालानुसार सूक्तिक्लिप वह कमानी जो चिट्ठियों, कागजों आदि को एकत्र करके उनमें इसलिये लगा दी जा…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें