अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
चुनना क्रि॰ स॰[सं॰ √चि + नु (विकरण प्रत्य॰)] १. छोटी वस्तुओं को हाथ,चोंच आदि से एक एक करके उठाना । एक एक करके इकट्ठा करना । बीनना । जैसे,—दाना चुनना । २. बहुतों में से छाँटकर अलग करना । समूह में से एक एक वस्तु पृथक् करके निकालना या रखना । जैसे,—अनाज में से कंकड़ियाँ तुनकर फेंकना । ३. बहुतों में से कुछ को पसंद करके रखना या लेना । समूह या ढेर में से यथारुचि एक को छाँटना । इच्छानुसार संग्रह करना । जैसे,—(क) इनमें जो पुस्तकें अच्छी हों उन्हें चुन लो । (ख) इस संग्रह में अच्छी अच्छी कविवाएँ चुनकर रखी गई हैं ।
चुनना । उ॰—(क) नैना भए पराए चेरे । नंदलाल के रंग गए रँगि अब नाहिं बस मेरे । यद्यपि जतन किए जुगवति हों, श्यामल शोभा घेरे । तउ मिलि गए दुध पानी ज्यों निबरत नाहिं निबेरे ।—सूर (शब्द॰) । (ख) आगे भए हनुमान पाछे नील जांबवान लंका के निसंक सूर मारे हैं निबोरि कै ।— हनुमान (शब्द॰) । ३. उलझन दुर करना । सुलझाना । फँसाव या अड़चन दूर करना । ४. निर्णय करना । तै करना । फैसला करना । उ॰—(क) जेहि कौतुक बक स्वान को प्रभु न्याव निबेरो । तेहि कौतुक कहिए कृपालु तुलसी है मेरो ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) प्रण करि के झुठो करि डारत सकल धरम तेहि केरो । जात रसातल जनु ते तुरतहि वेद पुरान निबेरो ।—रघुराज (शब्द॰) । ५. छोड़ना । त्यागना । तजना । उ॰—मारी मरै कुसंग की ज्यो केरे ठिग बेर । वह हालै वह जीरह साकट संग निबेर ।—कबीर (शब्द॰) । ६. दुर करना । हटाना । मिटाना । उ॰— मिटै न विपति भजे बिनु रघुपति श्रुति संदेह निबेरो ।— तुलसी (शब्द॰) । ७. (काम) पूरा करना । निबटाना । सपराना । भुगताना । उ॰—प्रमुदित मुनिहि भाँवरी फेरी । नेग सहित सब रीति निबेरी ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।