🕉️ 22 November 2026, Sunday · 05:44:11 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चौथ
cautha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चौथ १ संज्ञा स्त्री॰ [पुं॰ चतुर्थी, प्रा॰ चउत्थि, हिं॰ चउथि]
१. प्रतिपक्ष की चौथी तिथि । हर पखवारे का चौथा दिन । चतुर्थी । मुहा॰— चौथ का चाँद = भाद्र शुक्ल चतुर्थी का चंद्रमा जिसके विषय में प्रसिद्ध है कि यदि कोई देख ले तो झूठा कलंक लगता है । उ॰— लगै न कहुँ ब्रज गलिन में आवत जात कलंक । निरखि चौथ को चंद यह सोचत सुमुखि ससंक ।— पद्माकर (शब्द॰) । विशेष— भागवत आदि पुराणों में लिखा है कि श्रीकृष्ण ने चौथ का चंद्रमा देखा था; इसी से उन्हें स्यमंतक मणि की चोरी लगी थी । अबतक हिंदू भादों सुदी चौथ के चंद्रमा का दर्शन बचाते हैं; और यदि किसी को झूठ मूठ कलंक लगता है तो कहते हैं कि उसने चौथ का चांद देखा है । काशी में लोग इसे ढेला चौथ कहते हैं ।
२. चतुर्थांश । चौथाई भाग ।
३. मराठों का लगाया हुआ एक प्रकार का कर जिसमें आमदंनी या तहसील का चतुर्थांश ले लिया जाता था ।
चौथ २पु † वि॰ चौथा । उ॰—चंपकलता चौथ दिन जान्यो मृगमद सीर लगायो ।—सूर(शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चौथ" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें