चतुर्थी
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. किसी पक्ष की चौथी तिथि । चौथ । विशेष—(क) इस तिथि की रात, और किसी किसी के मत से रात के पहले पहर में अध्ययन करना शास्त्रों में निषिद्ध बतलाया गया है । (ख) भाद्रपद शुक्ल चतुर्थीं को चंद्रमा के दर्शन करने का निषेध है । कहते हैं, उस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से किसी प्रकार का मिथ्या कलंक या अपवाद आदि लगता है ।
२. वह विशिष्ट कर्म जो विवाह के चौथे दिन होता है और जिससे पहले वरवधू का संयोग नहीं हो सकता । गंगा प्रभृति नदियों और ग्रामदेवता आदि का पूजन इसी के अंतर्गत है ।
३. एक रसम जिसमें किसी प्रेतकर्म करनेवाले के यहाँ मुत्यु से चौथे दिन बिरादरी के लोग एकत्र होते हैं । चौथा ।
४. एक तांत्रिक मुद्रा ।
५. संस्कृत में व्याकरण में संप्रदान में लगनेवाली विभक्ति (को॰) ।
चतुर्थी
२ संज्ञा पुं॰ तत्पुरुष समास का भेद जिसमें संप्रदान की विभक्ति लुप्त रहती है
[को॰] ।
चतुर्थी क्रिया
संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] दे॰
चतुर्थी—३
[को॰] ।
चतुर्थी तत्पुरुष
संज्ञा पुं॰ [सं॰] दे॰ 'चतुर्थी
२' ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।