🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:10:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छक्का
chakkā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छक्का संज्ञा पुं॰ [सं॰ षट्क या षट्क, प्रा॰ छक्कौ]
१. छह का समूह या वह वस्तु जो छह अवयवों से बनी हो ।
२. जूए का एक दाँव जिसमें कौडी या चित्ती फेंकने से छह कौडियाँ चित्त पडे । यही दाँव दो, या दस, या चौदह कौडियों के चित्त पडने पर भी माना जाता है । मुहा॰—छक्का पंजा = दाँवपेच । चालबाजी । छक्का पंजा भूलना = युक्ति काम न करना । चाल न चलना । कर्तव्य न सुझाई पडना । बुद्धि का काम न करना ।
३. पासे का एक दाँव जिसमें पासा फेकने से छह बिंदियाँ ऊपर पडें । क्रि॰ प्र॰—जालना ।—पडना ।—फेंकना ।
४. जुआ । द्यूत । क्रि॰ प्र॰—खेलना ।—फेंकना ।—डालना ।
५. वह ताश जिसमें छह बूटियाँ हो ।
६. पाँच ज्ञानेंद्रियों और छठे मन का समूह । होश हवास । सुध । संज्ञा । औसान । मुहा॰—छक्के छूटना = (१) होश हवास जाता रहना । होश उडना । बुद्धि काम न करना । स्तब्ध होना । उ॰— सुननेवालों के छक्के छूट जाते ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ ३४० । (२) हिम्मत हारना । साहस छूटना । धबरा जाना । जैसे, नई सेना के आते ही शत्रुओं के छक्के छूट गए । छक्के छुडाना (१) चकित करना । विस्मित करना । हैरान करना । (२) साहस छुडाना । अधीर करना । घबरा देना । पस्त करना । पैर उखाड देना । जैसे,—सिखों ने काबुलियों के छक्के छुडा दिए । उ॰—घोडे पर इस तरह सवार होते हैं जैसे किसी ने मेख गाड दी, मगर टट्टू ने इनके भी छक्के छुडा दिए ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ २३ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "छक्का" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें