🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:25:45 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ताश
tāśa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ताश संज्ञा पुं॰ [अ॰ तास (= तश्त या चौड़ा बरतन)]
१. एक प्रकार का जरदोजी कपड़ा जिसका ताना रेशम का और बाना बादले का होता होता है । जरवफ्त ।
२. खेलने के लिये मोटे कागज का चौखूँटा टुकड़ा जिसपर रंगों की बूटियाँ या तसवीरें बनी रहती हैं । खेलने का पत्ता । विशेष—खेलने के ताश में चार रंग होते हैं—हुक्म, चिड़ी, पान और ईँट । एक एक रंग के तेरह तेरह पत्ते होते हैं । एक से दस तक तो बूटियाँ होती हैं जिन्हें क्रमशः एक्का, दुक्की (या दुड़ी), तिक्की, चौकी, पंजी, छक्का, सत्ता, अट्ठा नहला और दहला कहते हैं । इनके अतिरिक्त तीन पत्तों में क्रमशः गुलाम, बीब और बादशाह की तसवीरें होती हैं । इस प्रकार प्रत्येक रंग के तेरह पत्ते और सब मिलाकर बावन पत्ते होते हैं । खेलने के समय खेलनेवालों में ये पत्तें उलटकर बराबर बाँट दिए जाते हैं । साधारण खेल (रंगमार) में किसी रंग की अधिक बूटियोंवाला पत्ता उसी रंग की कम बूटियोंवाले पत्ते को मार सकता है । इसी प्रकार दहले को गुलाम मार सकता है और गुलाम को बीबी, बीबी को बादशाह और बादशाह को एक्का । एक्का सब पत्तों को मार सकता है । ताश के खेल कई प्रकार के होते हैं जैसे, ट्रंप, गन, गुलामचोर इत्यादि । ताश का खेल पहले किस देश में निकला, इसका ठीक पता नहीं है । कोई मिस्र देश को, कोई काबुल को, कोई अरब को और कोई भारतवर्ष को इसका आदि स्थाम बतलाता है । फारस और अरब में गंजीफे का खेल बहुत दिनों से प्रचलित है जिसके पत्ते रुपए के आकार के गोल गोल होते है । इसी से उन्हें ताश कहते हैं । अकबर के समय हिंदुस्तान में जो ताश प्रचलित थे, उनके रंगो के नाम और थे । जैसे, अश्वपति गजपति, नरपति, गढ़पति, दलपति इत्यादि । इनमें घोड़े, हाथी आदि पर सवार तसवीरें बनी होती थीं । पर आजकल जो ताश खेले जाते हैं वे यूरप से ही आते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ताश" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें