🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:30:46 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जादू
jādū
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जादू १ संज्ञा पुं॰ [फा॰]
१. वह अदभुत और आश्चर्यजनक कृत्य जिसे लोग अलौकिक और आमानवी समझते हों । इंद्रजाल । तिलस्म । विशेष—प्राचीन काल में संसार की प्राय: सभी जातियों के लोग किसी न किसी रूप में जादू पर बहुत विश्वास करते थे । उन दिनों रोगों की चिकित्सा, बड़ी बड़ी कामनाओं की सिद्धि और इसी प्रकार की अनेक दूसरी बातों के लिये अच्छे अच्छे जादूगरों और सयानों से अनेक प्रकार के जादू ही कराए जाते थे । पर अब जादू पर से लोगों का विश्वास बहुत अंशों में उठ गया है । क्रि॰ प्र॰—चलना ।—करना । मुहा॰—जादू उतरना = जादू का प्रभाव समाप्त होना । जादू चलना = जादू का प्रभाव होना । किसी बात का प्रभाव होना । जादू काम करना = प्रभाव होना । उ॰—उसमें न किसी का जादू काम कर रहा है और न किसी का टोना ।—चुभते॰ (प्रा॰) पृ॰ ३ । जादू जगाना = प्रयोग आरंभ करने से पहले जादू को चैतन्य करना ।
२. वह अदभुत खेल या कृत्य जो दर्शकों की दृष्टि और बुद्धि को धोखा दे कर किया जाय । ताश, अँगूठी, घड़ी, छुरी और सिक्के आदि के तरह तरह के विलक्षण और बुद्धि को चकरानेवाले खेल इसी के अंतर्गत हैं । बाजीगरी का खेल ।
३. टोना । टोटका ।
४. दूसरे को मोहित करने की शक्ति । मोहिनी । जैसे,—उसकी आँखों में जादू है । क्रि॰ प्र॰—करना ।—डालना ।
जादू पु २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ यादव] दे॰ जादो । उ॰—पूरब दिसि गढ़ गढ़नपनि समुद्र सिखर आति द्रुग्ग । तहँ सु विजय सुर राजपति जादू कुलह अभग्ग ।—पृ॰ रा॰, २० । १ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "जादू" आता है (26)
संश्चत् इंद्रजाल । बाजीगरी । माया । जादूकार्मणत्व जादू । वशीकरण मंत्रशांबरशिल्प इंद्रजाल । जादूटनमन तंत्र मंत्र । टोना । जादूटोना मंत्र तंत्र का प्रयोग । जादू । क्रि॰ प्र॰—करना ।—चलाना ।—मारनाशोबदा जादू । इंद्रजाल । माया । नजरबंदी । बाजीगरीचटचेटक टोना । जादूतिलस्म जादू । इंद्रजालदीठबंद इंद्रजाल की ऐसी माया जिसमें लोगों को और का और दिखाई दे । नजरबंद । जादूहीमिया इंद्रजाल । माया । जादूदीठबंदी इंद्रजाल की ऐसी माया जिससे लोगों को और का और दिखाई दे । नजरबंदी । जादूछलविद्या मायाजाल । जादूडीठिमूठि पु † संज्ञा स्त्री॰ नजर । टोना । जादूशंबरमाया इंद्रजाल । जादूदिस्टिबंध पु संज्ञा पुं॰ इंद्रजाल । जादूयंत्रमंत्र जादू । टोना । टोटकाकृति करतूत । करनीशंस प्रतिज्ञा । इकरारभगल छल । कपट । ढोंगमंत्रमूल राज्यदृष्टिबंध वह क्रिया जिससे देखनेवालों की दृष्टि में भ्रम हो जाय । दीठबंदी । इंद्र…मूठ उँगलियों को मोड़कर बाँधी हुई हथेली । मुष्टि । मुट्टीथारू एक जंगली जाति जो नैपाल की तराई में पाई जाती है । विशेष—यह पूर्व से पश्…छलावा भूत प्रेत आदि की छाया जो एक बार दिखाई पड़कर फिर झट से अदृश्य हो जाती ह…ठगोरी पु संज्ञा स्त्री॰ ठगों की सी माया । मोहित करने का प्रयोग । मोहिनी । सु…सीमिया परकायप्रवेश विद्या
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें