🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:29:26 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छापा
chāpā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छापा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ छापना]
१. ऐसा साँचा जिसपर गीला रंग या स्याही आदि पोतकर किसी वस्तु अर उसकी अथवा उसपर खुदे या उभरे हुए चिह्नों की आकृति उतारते हैं । ठप्पा । जैसे, छीपियों का छापा, तिलक लगाने का छापा ।
२. मुहर । मुद्रा
३. ठप्पे या मुहर से दबाकर डाला हुआ चिह्न या अक्षर ।
४. व्यापार के राल पर डाला हुआ चिह्न । मारका ।
५. शंख, चक्र आदि का चिह्न जिसे वैष्णव अपने बाहु आदि अंगों पर गरम धातु से अंकित कराते हैं । उ॰—जप माला छापा तिलक सरे न एकौ काम ।—बिहारी (शब्द॰) ।
६. पंजे का वह चिह्न जो विवाह आदि शुभ अवसरों पर हलदी आदि से छापकर (दीवार, कपड़े आदि पर) डाला जाता है ।
७. वह कल जिससे पुस्तकें आदिं छापी जाती हैं । छापे की कल । मुद्रा यंत्र । प्रेस । वि॰ दे॰ प्रेस । यौ॰—छापाकल । छापाखाना ।
८. एक प्रकार का ठप्पा जिससे खलिहानों मे राशि पर राख रखकर चिह्न डाला जाता है । यह ठप्पा गोल या चौकोर होता है जिसमें डेढ़ दो हाथ का डडा लगा रहता है ।
९. किसी वस्तु की ठीक ठीक नकल । प्रतिकृति ।
१०. रात में सोते हुए या बेखबर लोगों पर सहसा आक्रमण । रात्रि में असावधान शत्रु पर धावा या बार । क्रि॰ प्र॰—मारना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "छापा" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें