छीप
१ वि॰ [सं॰ क्षिप्र] तेज । वेगवान् ।
उ॰—सात दीप नृप दीप छीप गति चहत समर सरि ।—गोपाल (शब्द॰) ।
छीप
३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शुक्ति, हिं॰ सीप] दे॰
सीप ।
उ॰—(क) सब तरवर चंदन नहीं सब कदली न कपूर । सब छीपन मुकता नहीं, सब दल नाहिन सूर ।—रस र॰, पृ॰ २२३ । (ख) छीप रूपहि करी परकासा । स्वाति रूप इच्छा नीवासा ।—कबिर सा॰, पृ॰ ९३ ।
छीप
३ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ छाप]
१. छाप । चिह्व । दाग ।
३. वह दाग या धब्बा जो छोटी छोटी बिंदियों के रूप में शरीर पर पड़ जाता है । सेहुआँ । एक प्रकार का चर्म रोग ।
छीप †
४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ क्षप, या क्षय] आक्रमण । नाश । बिनाश ।
उ॰—छीप करै दल दुज्जणां जीप खड़ो रण जंग ।—रा॰ रू॰, पृ॰ २३२ ।
क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
छीप
५ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] वह छड़ी जिसमें डोरी बाँधकर मछली फँसाने की कँटिया लगाई जाती है । डगन । बंसी ।
२. एक पेड़ का नाम जिसके फल की तरकारी होती है । इसे खीप और चीप भी कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।