🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:43:38 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सीप
sīpa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सीप संज्ञा पुं॰ [सं॰शुक्त, प्रा॰ सुत्ति]
१. कड़े आवरण के भीतर बंद रहनवाला शंख घघि आदि को जाति का एक जलजंतु जो छीट तालाबा ओर झीली से लेकर बड़े बड़े समुद्रों तक म े पाया जाता है । शुक्ति । मुक्तामाता । मुक्तागृह । सीपी । सितुही । विशेष—तालों के सीप लंबोतरे होते हैं और समुद्र के चौखूंटे विषम आकार के और बड़े बड़े होते हैं । इनके ऊपर दोहरे संपुट के आकार का बहुत बड़ा आवरण होता है जो खुलता और बंद होता है । इसी संपुट के भीतर सोप का कीड़ा, जो बिना अस्थि और रीढ़ का होता है, जमा रहता है । ताल के सीपों का आवरण ऊपर से कुछ काला या मैला तथा समतल होता है, यद्यपि ध्यान से देखने से उसपर महीन महीन धारियाँ दिखाई पड़ती हैं । इस आवरण का भीतर की ओर रहनेवाला पार्श्व बहुत ही उज्ज्वल और चमकीला होता है, जिसपर प्रकाश पड़ने से कई रंगों की आभा भी दिखाई पड़ती है । समुद्र के सीपों के आवरण के ऊपर पानी की लहरों के समान टेढ़ी धारियाँ या लहरियाँ होती हैं । समुद्र के सोपों में ही मोती उत्पन्न होते हैं । जब इन सीपों की भीतरी खोली और कड़े आवरण के बीच कोई रोगोत्पादक बाहरी पदार्थ का कण पहुँच जाता है, तब जंचु रक्षा के लिये उस कण के चारों ओर आवरण ही की शंख धातु का एक चमकीला उज्वल पदार्थ जमने लगता है जो धोरे धीरे कड़ा पड़ जाता है । यही मोती होता है । समुद्री सीप प्रायः छिछले पानी में चट्टानों में चिपके हुए पाए जाते हैं । ताल के सीपों के संपुट भी कीड़ों को साफ करके काम में लाए जाते हैं । बहुत से स्थानों में लोग छोटे बच्चों को इसी से दूध पिलाते हैं ।
२. सीप नामक समुद्री जलजंतु का सफेद कड़ा, चमकीला आवरण या संपुट जो बटन, चाकू के बेंट आदि बनाने के काम में आता है ।
३. ताल के सीप का संपुट जो चम्मच आदि के समान काम में लाया जाता है ।
४. वह लंबोतरा पात्र जिसमें देवपूजा या तर्पण आदि के लिये जल रखा जाता है । अरघा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सीप m. a vessel (for making libations), L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1218,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सीपः A sacrificial vessel in the shape of a boat.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1125-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सीपः, पुं, तर्पणाद्यर्थजलपात्रम् । कोषा इति भाषा । यथा, -- “वस्तुतस्तु अत्रानुद्धृतस्य क्षेपासम्भवात् उद्धृत- पदं हस्तादन्येन सीपादिनोद्धृतपरम् । तेन सीपादियुक्तकरतर्पणे तत्रैव जले तिलान् मिश्रयेत् ।” इति गोपालन्यायपञ्चाननकृत- विचारतिर्णयः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-357-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सीप" आता है (24)
शुक्ति सीप । सीपीशुक्तिका सीप । सीपीमहाशुक्ति सीप । मोती की सीपमुक्तास्फोट सीप । शुक्तिमुक्तागार सीप । शुक्तिमुक्ताप्रसू सीप । शुक्तिस्रौतिक सीप । शुक्तिशुक्तिवधू सीप । सीपीदुर्नाम्नी शुक्ति । सीप । सुतुहीशंखशुक्तिका सीपचूना एक प्रकार का तीक्ष्ण क्षार भस्म जो पत्थर, कंकड, मिट्टी, सीप, शंख या मो…कोशवासी सीप, शंख, घोंघा आदि में रहनेवाले जीवदधिसुता सीपमुक्तवास सीप । शुक्तिशौक्तिका सीपमुक्तमाता सीप । शुक्तिमुक्तागृह सीप । शुक्तिमुक्तावास सीप । शुक्तिकृमिशुक्रि सीप का कीटमुक्तामाता सीप । शुक्तिअधिमुक्तिका मुक्ता । सीप । मोती का सीपउदधिसुता समुद्र से उत्पन्न वस्तुकोशज रेशमसिंधुसुता लक्ष्मी
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें