🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:29:38 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चूना
cūnā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चूना ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ चूर्ण] एक प्रकार का तीक्ष्ण क्षार भस्म जो पत्थर, कंकड, मिट्टी, सीप, शंख या मोती आदि पदार्थों को भट्ठइयों में फूँककर बनाया जाता है । विशेष—तुरंत फूँककर तैयार किए हुए चूने को कली या बिना बुझा हुआ चूना कहते हैं । यह ढोंके या उसी स्वरूप में होता है जिसमें उसका मूल पदार्थ फूँके जाने से पहले रहता है । कंकड़ का बिना बुझा चूना 'बरी' कहलाता है । बिना बुझा चूना हवा लगने से अपनी शक्ति और गुण के अनुसार तुरंत या कुछ समय में चूर्ण के रूप में हो जाता है और उसकी शक्ति और गुण में कमी होने लगती है । पर पानी के संयोग से बिना बुझे चूने की यह दशा बहुत जल्दी हो जाती है । उस अवस्था में उसे 'भरका' या बुझा हुआ चूना कहते हैं । बिना बुझे चूने पर जब पानी डाला जाता है, तब पहले तो वह पानी को खूब सोखता है, पर थोड़ी ही देर बाद उसमें से बुलबुले छूटने लगते हैं और बहुत तेज गरमी निकलती है । तेज चूने के संयोग से शरीर चर्राने लगता है और उसमें कभी कभी छाले तक पड़ जाते है । पत्थर का चूना बहुत तेज होता है और मकान की दीवारों पर सफेदी करने, खेत में खाद की तरह डालने, छींट आदि छापने, पान के साथ लगाकर खाने और दवाओं आदि के काम में आता है । कंकड़ का चूना भी प्रायः इन्हीं कामों में आता है; पर इसका सबसे अधिक उपयोग इमारत के काम में, ईंट पत्थर आदि जोड़ने और दीवारों पर पलस्तर करने के लिये होता है । शंख, सीप और मोती आदि का चूना प्रायः खाने और औषध के काम में ही आता है । मुहा॰—चूना काटना = खुजली होना । चूना छूना या फेरना = चूने को पानी में घोलकर दीवारों पर सफेदी करने के लिये पोतना । दीवारों पर चूने की सफेदी करना । चूना लगाना = खूब धोखा देना, हानि पहुँचाना या दिक करना । बहुत लज्जित करना । यौ॰—चूनादानी । चुनौटी ।
चूना २ क्रि॰ अ॰ [सं॰ च्यवन]
१. पानी या किसी दूसरे द्रव पदार्थ का किसी छेद या छोटी दरज में से बूँद बूँद होकर नीचे गिरना । टपकना । जैसे,—छत में से पानी चूना, लोटे में से दूध चूना, भींगे कपड़े से पानी चूना आदि । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—पड़ना ।
२. किसी चीज का, विशेषतः फल आदि का, अचानक ऊपर से नीचे गिरना । जैसे, आम चूना, महुआ चूना ।
३. किसी चीज में ऐसा छेद या दरज हो जाना जिसमें से होकर कोई द्रव पदार्थ बूँद बूँद गिरे । जैसे, छत चूना, लोटा चूना, पीपा चूना आदि ।
४. गर्भपात होना । गर्भ गिरना । (क॰) उ॰— दिक पालन की, भुव पालन की, लोक पालन की किन मातु गई च्वै ।—केशव (शब्द॰) ।
चूना ३ † वि॰ [हिं॰ चूना (क्रि॰ अ॰,)] चूअना जिसमें किसी चीज के चूने योग्य छेद या दरज हो । जैसे,—चूना घड़ा, चूना घर ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चूना" आता है (39)
स्नव रिसना । चूना । क्षरणस्यंद टपकना । चूना । रसनास्यंदन चूना । टपकना । रसना । क्षरण । स्त्रावप्राघार चूना । टपकना । क्षरणगलन बूँद बूँद गिरना । चूना । टपकना । रिसना । क्षरणच्यवन चूना । झरना । टपकनाअवस्यंदन टपकना । चूना । गिरनागुरुवर्चोघ्न चूनास्थगिका पान, सुपारी, चूना, कत्था आदि रखने का डिब्बा । पनडब्बा । पानदान । तांबू…विष्यंदन बहना । चूनाछत एक घर की दिवारों के ऊपर का पटिया, चूना, कंकड़ आदि डालकर बनाया हुआ फर्श…कलई राँगा । यौ॰—कलई का कुश्ता= राँगे का भस्म । बंग । कलई का चूना= सफेदी के…छरना चूना । बहना । टपकना । झरनातूना चूना । टपकनाच्योल चूना । टपकना । गिरना । छदेवाब एक प्रकार की लेई जो धौंमर, गोंद, चूना, बीझन और पानी मिलाकर बनाई जाती ह…चुचाना कण कण या बूँद बूँद करके निकालना । चूना । टपकना । रसना । निचुडना । गरना…श्रवना ^१ क्रि॰ अ॰ बहना । चूना । रसनाप्रस्यद टपकना । चूना । बहना । द्रवित होनाशंखभस्म चूनाशिलाक्षार चूनाविस्त्रुति बहना । चूना । रसनाचूर्ण सुखा पीसा हुआ अथवा बहुत ही छोटे छोटे टुकडे़ में किया हुआ पदार्थ । सफूफ…निषेक गर्भाधाननिस्पंद जिसमें स्पंदन न हो । कंपरहित । स्थिरश्वासकुठार श्वास रोग में उपकारी एक रसौषध । विशेष—इसे बनाने के लिये शुद्ध पारा, शु…विस्रावण रक्त का बहनाबीरी † संज्ञा स्त्री॰सदना † क्रि॰ अ॰टपकना बूँद बूँद गिरना । किसी द्रव पदार्थ का बिंदु के रूप में ऊपर से थोड़ा थो…तुअना पु † क्रि॰ अ॰बिजली एक प्रसिद्ध शक्ति जिसके कारण वस्तुओं में आकर्षण और अपकर्ण होता है औ र …मसाला किसी पदार्थ को प्रस्तुत करने के लिये आवश्यक सामग्री । वे चीजें जिनकी स…रसाना पु ^१ क्रि॰ अ॰ आनंदयुक्त होना । आनंद प्राप्त करना । रसयुक्त या अनुकूल …मलगिरी एक प्रकार का हल्का कत्थई रंग । विशेष—यह रंग रँगने के लिये कपड़ा पहले ह…स्रवना पु ^१ क्रि॰ अ॰निस्त्रव भात का माँड़संस्त्रवण बहना । प्रवाहित होनापरिस्त्राव सुश्रुत के अनुसार एक रोग जिसमें गुदा से पित्त और कफ मिला हुआ पतला मल न…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें