🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:49:25 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छत
chata
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छत १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ छत्त, प्रा॰ छत्त]
१. एक घर की दिवारों के ऊपर का पटिया, चूना, कंकड़ आदि डालकर बनाया हुआ फर्श । पाटन । उ॰—छिति पर, छान पर, छाजत छतान पर, ललित लतान पर, लाड़िली की लट पै ।—पद्माकर (शब्द॰) । विशेष—कच्चे मकान की छत कड़ियों पर पतले बाँस या उनकी खपचियाँ बिछाकर उसके ऊपर लसदार मिट्टी की तह बैठाने से तैयार होती है । ऐसी छत भीतरी होती है । जिसके ऊपर खपरैल आदि का छाजन रहता है । मुहा॰—छत पटना या पड़ना = दीवार के ऊपर बैठाई हुई कड़ियों पर कंकड़, सुरखी, चुना आदि पीटा जाना । छत बनाना ।
२. घर के ऊपर की खुली हुई पाटन । ऊपर का खुला हुआ कोठा । जैसे,—गरमी में लोग छत पर सोते हैं ।
३. ऊपर तानने की चादर । चाँदनी । छतगीर । मुहा॰—छत बाँधना = बादलों का घेरकर छाना ।
४. छत्र । उ॰—जिन घर उदैसिंह छत जैहो । अबर न को जोड़ धर ऐहो ।—रा॰ रू॰, पृ॰ १५ ।
छत पु २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ क्षत] घाव । जख्म । उ॰—सुनि सुठि सहमेउ राजकुमारू । पाकें छत जसु लाग अंगारू ।—मानस १ । १६१ ।
छत ३ क्रि॰ वि॰ [सं॰ सत्] होते हुए । रहते हुए । आछत । उ॰— (क) गनती गनिबे ते रहे छतहू अछत समान । अलि अब ये तिथि औम लौं परे रहौ तन प्रान ।—बिहारी र॰, दो॰ २७५ । (ख) प्रान पिंड़ को तजि चलै मुवा कहै सब कोय । जीव छतै जामें मरै सूछम लखै न सोय ।—कबीर (शब्द॰) । (ग)
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "छत" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें