🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:36:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टपकना
ṭapakanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टपकना क्रि॰ अ॰ [अनु॰ टपटप]
१. बूँद बूँद गिरना । किसी द्रव पदार्थ का बिंदु के रूप में ऊपर से थोड़ा थोड़ा पड़ना । चूना । रसना । जैसे, घड़े से पानी टपकना, छत टपकना । उ॰—टप टप टपकत दुख भरे नैन ।—हरिश्चंद्र (शब्द॰) । विशेष—इस क्रिया का प्रयोग जो वस्तु गिरती है तथा जिस वस्तु में से कोई वस्तु गिरती है. दोनों के लिये होता है । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—पड़ना ।
२. फल का पककर आपसे आप पेड़ से गिरना ।जैसे, आम टपकना । महुआ टपकना । संयो॰ क्रि॰—पड़ना ।
३. किसी वस्तु का ऊपर से एकबारगी सीध में गिरना । ऊपर से सहसा पतित होना । टूट पड़ना । संयो॰ क्रि॰— पड़ना । मुहा॰—टपक पड़ना = एकबारगी आ पहुँचना । अकस्मात् आकर उपस्थित होना । जैसे,—हैं ! तुम बीच में कहाँ से टपक पड़े । आ टपकना= दे॰ 'टपक पड़ना' ।
४. किसी बात का बहुत अधिक आभास पाया जाना । अधिकता से कोई भाव प्रगट होना । लक्षण, शब्द, चेष्टा या रूप रंग से कोई भाव ध्यंजित होना । जाहिर होना । झलकना । जैसे,—(क) उसके चेहरे से उदासी टपक रही थी । (ख) मुहल्ले में चारों ओर उदासी टपकती है । (ग) उसकी बातों से बदमाशी टपकती है । संयो॰ क्रि॰—पड़ना । जैसे,—उसके अंग अंग से यौवन टपका पड़ता था ।
५. (चित्त का) तुरंत प्रवुत्त होना । (हृदय का) झट अकर्षित होना । ढल पड़ना । फिसलना । लुभा जाना । मोहित हो जाना । संयो॰ क्रि॰—पड़ना ।
६. स्त्री का संभोग की ओर प्रवृत्त होना । ढल पड़ना ।— (बाजारू) । संयो॰ क्रि॰—पड़ना ।
७. घाव, फोड़े आदि का मवाद आने के कारण रह रहकर दर्द करना । धिलकना । टीस मारना । टीसना ।
८. फोड़े का पककर बहना । संयो॰ क्रि॰— पड़ना ।
९. लड़ाई में घायल होकर गिरना । संयो॰ क्रि॰—पड़ना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "टपकना" आता है (26)
स्यंद टपकना । चूना । रसनास्यंदन चूना । टपकना । रसना । क्षरण । स्त्रावप्राघार चूना । टपकना । क्षरणगलन बूँद बूँद गिरना । चूना । टपकना । रिसना । क्षरणच्यवन चूना । झरना । टपकनाअवस्यंदन टपकना । चूना । गिरनाप्रस्रव चूना । टपकनाप्रश्चोतन प्रश्च्योतन संज्ञा पुं॰ चना । टपकना । रिसना । मंदस्रावचवना पु क्रि॰ अ॰ चूना । टपकनाछरना चूना । बहना । टपकना । झरनातूना चूना । टपकनाचुआना टपकना । बूँद बूँद गिरनाच्योल चूना । टपकना । गिरना । छचुचाना कण कण या बूँद बूँद करके निकालना । चूना । टपकना । रसना । निचुडना । गरना…प्रस्यद टपकना । चूना । बहना । द्रवित होनापरिस्त्रव टपकना । चुना या रसनानिषेक गर्भाधानक्षारण रसेश्वर दर्शन के अनुसार पारे का पंद्रहवाँ संस्कारविस्रंसन अधःपतन । नीचे गिरनागरना पु † क्रि॰ अ॰चूना एक प्रकार का तीक्ष्ण क्षार भस्म जो पत्थर, कंकड, मिट्टी, सीप, शंख या मो…डबकना किसी धातु की चद्दर को कटोरी के आकार का गठन करनाढुरना † ^१ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'ढुनमुनिया'-२तुअना पु † क्रि॰ अ॰स्रवना पु ^१ क्रि॰ अ॰विमोचना पु क्रि॰ स॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें