🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:09:46 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छुरी
churī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छुरी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. काटने या चीरने फाड़ने का छोटा हथियार जिसमें एक बेट में लोहे का लंबा धारदार टुकड़ा लगा रहता है । इससे नित्य प्रति के व्यवहार की वस्तु जैसे, फल, तरकारी, कमल आदि काटते हैं ।
२. लोहे का एक धारदार हथियार जिसमें बेंट लगा रहता है । मुहा॰—छुरी चलना = (१) छुरी की लड़ाई होना । (२) चीरने आदि के लिये छुरी का प्रयोग होना । (किसी पर) छुरी चलाना=घोर कष्ट पहुँचाना । घोर दुःख देना । भारी हानि पहुँचाना । घोर अनिष्ट करना । बुराई करना । अहित साधन करना । छुरी देना=मारना । गला काटना । (किसी पर) छुरी तेज होना=अनिष्ट करने या हानि पहुँचाने की तैयारी होना । (किसी पर ) छुरी फेरना=किसी का अनिष्ट करना । किसी को भारी हानि पहुँचाना । (किसी के) गले पर छुरी फेरना=दे॰ 'छुरी फेरना' । छुरी कटारी रहना=लड़ाई झगड़ा रहना । बिगाड़ रहना । बैर रहना । (किसी के) छुरियाँ कटावन पड़ना=(१) किसी के कारण या उसके द्वारा किसी वस्तु का नष्ट या खर्च होना । कट्टे लगना । जैसे,—यहाँ आम रखे थे, न जाने किसके छुरियाँ कटावन पडे़ (अर्थात् न जाने किसने ले लिए या खा लिए) । यह वाक्य प्रायः स्त्रियाँ क्रोध में शाप के रूप में बोलती हैं । (२) रक्ता- तिसार होना । लोहू गिरना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
छुरी f. = क्षुरी, a knife, dagger, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (407,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
छुरी, छूरिका, छूरी A knife.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0502-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
छुरी स्त्री छुर--क गौरा० ङीष् । छुरिकायाम अमिधेनौ भरतः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3001,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
छुरी, स्त्री, (छुरति छिनत्तीति । छुर छेदे + “इगुपधज्ञेति ।” ३ । १ । १३५ । इति क । ततो ङीष् ।) छुरिका । इति भरतः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-495-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "छुरी" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें