🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:51:52 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छूट
chūṭa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छूट संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ छूटना]
१. छूटने का भाव । छुटकारा । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पाना ।—मिलना ।—होना ।
२. अवकाश । फुरसत । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पाना ।—मिलना ।—लेना ।—होना ।
३. देनदारों या असामियों के ऋण या लगान की माफी । उस रुपए या धन को अपनी इच्छा से छोड़ देना जो किसी के यहाँ चाहता हो । छुड़ौती ।
४. किसी कार्य या उसके किसी अग को भूल से न करने का भाव । किसी कार्य से सबंध रखनेवाली किसी बात पर ध्यान न जने का भाव । उ॰—करि स्नान अन्न दै दाना । एको तासै नाम बखाना । यहि के माँहिं छूट जो होई । एकादसि बिसरावा सोई ।—सबल (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—देना ।—मिलना ।—पाना ।
५. वह धन या रुपया जो किसी के यहाँ चाहता या बकाया हो पर किसी कारण से जमीदार या महाजन जिसे छोड़ दे । वह देना जो माफ हो जाय ।
६. स्वतंत्रता । स्वच्छंदता । आजादी ।
७. वह उपहास की बात जो किसी पर लक्ष्य करके निःसंकोच कही जाय । वह उक्ति जो बिना शिष्टता आदि का विचार किए किसी पर कही जाय । गाली गलौज । क्रि॰ प्र॰—चलना ।—होना ।
८. पटैत, फेंकैत बंकैत आदि की वह लड़ाई जिसमें जहाँ जिसे दाँव मिले वह बेधड़क वार करे । क्रि॰ प्र॰—लड़ना ।
९. स्त्री पुरुष का परस्पर संबंधत्याग । तिलाक ।
१०. वह स्थान जहाँ से कबूतरबाज शर्त बदकर कबूतर छोड़ें ।
११. बौछार । छींटा ।
१२. मालखंभ की एक कसरत जिसमें कोई पकड़ करके हाथों के थपेडे़ देकर नीचे कूदते हैं । विशेष—यह दो प्रकार की होती है, एक 'दो हत्थी' दूसरी 'उलटी' । दो हत्थी में दोनों हाथों से बेंत पकड़ते हैं फिर जिस प्रकार उड़ान की थी उसी प्रकार पैरों को पीठ के पास ले जाकर उलटा उतारते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "छूट" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें