🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:24:02 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छूटना
chūṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छूटना क्रि॰ अ॰ [सं॰ छु /?/ (=बंधनादि काटना)]
१. किसी बँधी, लगी, फँसी, उलझी या पकड़ी हुई वस्तु का अलग होना । लगाव में न रहना । संलग्न न रहना । दूर होना । जैसे, (खूँटे से) घोड़ा छूटना, छीलका छूटना, (चिपका हुआ) टिकट छूटना, गाँठ छूटना, (पकड़ा हुआ) हाथ छूटना, आदि । उ॰—साखि, सरद निसा विधुवदनि बधूटी । ऐसी ललना सलोनी न भई, न है होनी । रतिहु रची विधि जो छोलत छबि छटी ।—तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰—शरीर छूटना=मृत्यु होना । प्राण छूटना=मृत्यु होना । साहस या हिम्मत छूटना=साहस न रहना । छूट पडना=किसी पकड़ी या बँधी हुई वस्तु का अलग होकर नीचे गिर जाना । जैसे,—गिलास हाथ से छूट पड़ा और फूट गया ।
२. किसी बाँधने या पकड़नेवाली वस्तु का ढीला पड़ना या अलग होना । जैसे, रस्सी छूटना, बंधन छूटना ।
३. किसी पुती या लगी हुई वस्तु का अलग होना या दूर होना । जैसे,— रंग छूटना, मैल छूटना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
४. किसी बंधन से मुक्त होना । छुटकारा होना । रिहाई होना । किसी ऐसी स्थिति से दूर होना जिसमें स्वच्छद गति आदि का अवरोध हो । जैसे,—कैद से छूटना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
५. प्रस्थान करना । रवाना होना । चल पड़ना । चला जाना । जैसे,—चोरों को पकड़ने के लिये चारों ओर सिपाही छूटे हैं ।
६. किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान का अपने से दूर पड़ जाता ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "छूटना" आता है (14)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें