जनम
संज्ञा पुं॰ [सं॰ जन्म]
१. उत्पत्ति । जन्म । दे॰
जन्म ।
उ॰— बहु विधि राम शिवहि समुझावा । पारबती कर जनम सुनावा ।—तुलसी (शब्द॰) ।
क्रि॰ प्र॰—धारना ।—पाना ।—लेना ।—होना । यौ॰—जनमघूँटी । जनमपत्ती । जनमपत्री ।
३. जीवन । जिदगी । आयु ।
उ॰—(क) होय न विषण बिराग, भवन बसत भा चौथपन । हृदय बहुत दुख लाग, जनम गयउ हरि भगति बिनु ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) तुलसीदास मोको बड़ो सीचु है तू जनम कवन विधि भरिहै ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—जनम गँवाना = व्यर्थ जनम या समय नष्ट करना । जनम बिगड़ना = धर्म नष्ट होना । जनम करम के ओछे = जन्मना और कर्मणा उभय प्रकार से हीन ।
उ॰—ऐसे जनम करम के औछे, ओछन हूँ ब्यौहारत ।—सूर॰, १ ।२२ । जनम भरना = जीवन बिताना ।
उ॰—नैहर जनमु भरब बरु जाई । जियंत न करब सवति सेवकाई ।—मानस, २ ।२१ । जनम भर जलना = आजीवन दुःख भोगना ।
उ॰—वह अनपढ़, गँवार, मूफट्ट, लोह लट्ठ के पाले पड़कर जनम भर जला करे ।—ठेठ॰, पृ॰ १० । जनम हारना = आजीवन किसी की सेवा के लिये संकल्प धारण करना ।
उ॰—अब मैं जनम संभु सै हारा ।—मानस, १ ।८१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।