🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:45:33 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जमाना
jamānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जमाना १ क्रि॰ स॰ [हिं॰ 'जमना' का स॰ रूप]
१. किसी द्रव पदार्थ की ठंढा करके अथवा किसी और प्रकार से गाढ़ा करना । किसी तरल पदार्थ को ठोस बनाना । जेसे, चाशनी से बरफी जभाना ।
२. किसी एक पदार्थ को दूसरे पर दृढ़ता- पूर्वक बैठाना । अच्छी तरह स्थित करना । जेसे, जमीनर पर पैर जमाना । मुहा॰—द्दाष्ठि जमाना = द्दष्टि को स्थिर करके किसी और लगाना । (मन में) बात जमाना=हृदय पर बात को भली भाँति अंकित करा देना । रंग जमाना = अधिकार दृढ़ करना । पूरा पूरा प्रभाव डालना ।
३. प्रहार करना । चोट लगाना । जैसे, हथौड़ा जमाना, थप्पड़ जमाना ।
४. हाथ से होनेवाले काम का अभ्यास करना । जैसे,—अभी तो वे हाथ जमा रहे हैं ।
५. बहुत से आदमियों के सामने होनेवाले किसी काम का बहुत उत्तमतापूर्वक करना । जैसे,—व्याख्यान जमाना ।
६. सर्वसाधारण से संबंध रखनेवाले किसी काम के उत्तमतापूर्वक चलाने योग्य बनाना । जैसे, कारखाना जमाना, स्कूल जमाना ।
७. घोडे़ को इस प्रकार चलाना जिससे वह ठुमुक ठुमुककर पैर रखे ।
८. उदरस्थ करना । खा जाना । जैसे, भंग का गोला जमाना ।
९. मुँह में रखना । मुखस्थ करना । जेसे, पान का बीड़ा जमाना ।
जमाना २ क्रि॰ स॰ [हिं॰ जमाना (=उत्पन्न होना)] उत्पन्न करना । उपजाना । जैसे, पौधा जमाना ।
जमाना ३ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ जामानह्]
१. समय । काल । वक्त ।
२. बहुत अधिक समय । मुद्दत । जैसे,—उन्हें यहाँ आए जमाना हुआ ।
२. प्रताप या सौभाग्य का समय । एकबाल के दिन । जैसे,—आजकल आपका जमाना है ।
४. दुनिया । संसार । जगत् । जैसे,—सारा जमाना उसे गाली देता है ।
५. राज्य- काल । राज्य करने की अवधि (को॰) ।
६. किसी पद पर या स्थान पर काम करने का समय । कार्यकाल (को॰) ।
७. निलंब । देर । अतिकाल (को॰) । मुहा॰—जमाना उलटना=समय का एकबारणी बदल जाना । जमाना छानना=बहुत खोजना । जमाना देखना=बहुत अनुभव प्रास करना । तजरबा हासिल करना । जैसे—आप बुजुर्ग हैं, जमाना देखे हुए हैं । जमाना पलटना या बदलना= परिवर्तन होना । अच्छे या बुरे दिन आना । यौ॰—जमानासाज । जमानासाजी । जमाने की गर्दिश=समय का फेर ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "जमाना" आता है (16)
संरोपण पेड़ पौधा लगाना । जमाना । बैठानाथापना स्थापित करना । जमाना । बैठाना । जमाकर रखनारोपना जमाना । लगाना । बैठानारोपण ऊपर रखना या स्थापित करनास्थापन खड़ा करना । उठानासंस्थापन खड़ा करना । उठाना । निर्मित करना । (भवन आदि)चपत स्त्री॰पहर एक दिन का चतुर्थाश । अहोरात्र का आठवाँ भाग । तीन घंटे का समयउगना निकलना । उदय होना । प्रकट होना । जैसे— वह देखो सूरज उगाथपना पु ^१ क्रि॰ स॰अठाना ^१ क्रि॰ स॰कब्जा मूँठ । दस्ता । जैसे—तलवार का कब्जा । दराज का कब्जा । मुहा॰—कब्जे पर हा…डटाना एक वस्तु को दूसरी वस्तु से लगाना । सटाना । भिड़ानाटिकाना रहने के लिये जगह देना । निवासस्थान देना । कुछ काल तक किसी के रहने के ल…टिप्पस † संज्ञा स्त्री॰ अभिप्रायसाधन का ढंग । युक्ति । क्रि॰ प्र॰—जमना ।—जमान…सन्यासन फेंकना । छोड़ना । अलग करना । हटाना । दूर करना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें