🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:16:57 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जानना
jānanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जानना क्रि॰ स॰ [सं॰ ज्ञान]
१. किसी वस्तु की स्थिति, गुण, क्रिया या प्रणाली इत्यादि निर्दिष्ट करनेवाला भाव धारण करना । ज्ञान प्राप्त करना । बोध प्राप्त करना । अभिज्ञ होना । वाकिफ होना । परिचित होना । अनुभव करना । मालूम करना । जैसे,—(क) वह व्याकरण नहीं जानता । (ख) तुम तैरना नहीं जानते । (ग) मैं उसका घर नहीं जानता । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—पाना ।—लेना । यौ॰—जानना बूझना = जानकारी रखना । ज्ञान रखना । मुहा॰—जान पड़ना=(१) मालूम पड़ना । प्रतीत होना । (२) अनुभव होना । संवेदना होना । जैसे—जिस समय मैं गिरा था, उस समय तो कुछ नहीं जान पड़ा; पर पीछे बड़ा दर्द उठा । जानकर अनजान = किसी बात कि विषय में जानकारी रखते हुए भी किसी को चिढ़ाने, धोखा देने या अपना मतलब निकालने के लिये अपनी अनभिज्ञता प्रकट करना । जान बूझकर = भूले से नहीं । पुरे संकल्प के साथ । नीयत के साथ । अनजान में नहीं । जैसे,—तुमने जान बूझकर यह काम किया है । जान रखना = समझ रखना । ध्यान में रखना । मन में बैठाना । हृदयंगम करना । जैसे,—इस बात को खान रखो कि अब वह नहीं आएगा । किसी का कुछ जानना = किसी का सहायतार्थ दिया हुआ धन या किया हुआ उपकार स्मरण रखना । किसी के किए हुए उपकार के लिये कृतज होना । किसी का एहसानमंद होना । जैसे,—क्यों मुझे कोई दो बात कहे, मैं किसी का कुछ जानता हुँ । (.....) तो मैं जानूँ = (१) (..........) तो मैं समझूँ कि बड़ा भारी काम किया या बड़ी अनहोनी बात हो गई । जैसे,—(क) यदि तुम इतना कूद जाओ तो मैं जानूँ । (ख) यदि वह दो दिन में इसे कर लाए तो जानूँ । (२) (......) तो मैं समझूँ कि बात ठीक है । जैसे,—सुना तो है कि वे आनेवाले है; पर आ जायँ तो जानें । विशेष—इस मुहावरे के प्रयोग द्वारा यह अर्थ सूचित किया जाता है कि कोई काम बहुत कठिन है या किसी बात के होने का निश्चय कम है । इसका प्रयोग 'मैं' और 'हम' दोनों के साथ होता है । (.......) तो मौ नहीं जानता = (........) तो मैं जिम्मेदार नहीं । तो मेरा दोष नहीं । जैसे,—उसपर चढ़ते तो हो; पर यदि गिर पड़ोगे तो मैं नहीं जानता । मैं क्या जानूँ? तुम क्या जानो? वह क्या जाने? = मैं नहीं जानता, तुम नहीं जानते, वह नहीं जानता । (बहुवचन में भी यह मुहावरा बोला जाता है) । जाने अनजाने = जान बूझकर या बिना जाने बूझे ।
२. सूचना पाना । खबर पाना या रखना । अवगत होना । पता पाना या रखना । जैसे,—हमें यह जानकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि वे आनेवाले हैं ।
३. अनुमान करना । सोचना । जैसे,—मैं जानता हूँ कि वे कल तक आ जाएँगे ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "जानना" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें