🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जापान संज्ञा पुं॰ [जौ॰ निर्प्पान्; अं॰ जापान] एक द्वीपसमूह जो चीन के पूरब है ।
जापान, चीन, हिन्दुस्तान, बरमा, मलाया इत्यादि में चावल बहुत खाया जाता है । यद्यपि इसमें मांस बनानेवाला अंश बहुत कम होता है तथापि गरम देशों के लिये यह अन्न बहुत उपयुक्त होता है । भारतवर्ष में सबसे अधिक धान वंगाल में होता है । वहाँ इसके तीन मुख्य भेद माने जाते है ।—(१) आमन (अगहनी), जो जेठ आषाढ़ में बोया जाता है । और अगहन पूस में कटता है । (२) आउल (भदई) जो वैशाख जेठ में बोया जाता है और भादों कुआर में कटता है, और (३) जो पूस माघ में बोया जाता ओर वैशाख जेठ में कटता है । जो धान एक स्थान से उखाड़कर दूसरे स्थान पर लगाकर पैदा किया जाता है उस जड़हन कहते हैं, क्योंकि वह जाड़े में तैयार होता है । यों ती भिन्न भिन्न स्थानों में धान की बोआई पूस से लेकर आषाढ़ तक होती है और कटाई जेठ से अगहन तक, पर उत्तरीय भारत में अधिकतर धान अषाढ़ सावन में बोया जाता है । साधारण धान तो भादों कुआर तक तैयार हो जाता है पर जड़हन अगहन में कटता है । महीन चावल के धान अच्छे समझे जाते हैं । अच्छी जाति के बढ़िया चावल प्रायः जड़हन के हो होती हैं । धान या चावल के बहुत अधिक भेद हैं । सन् १८७२ में अजायवधर में रखने के लिये जो चावलों का संग्रह हुआ था उसमें पाँच हजार प्रकार के चावल बतलाए गए थे । इस संख्या को ठीक न मानकर आधी तिहाई भी लै तो भी बहुत भेद होते हैं । महीन सुगंधित चावलों में बासमती सबसे प्रसिद्ध है । जड़हनिया चावलो में बासमती के अतिरिक्त लटेरा, रामभोग रानीकाजर, तुलसीबस, मोतीचूर, समुद्र- फेन, कनकजीरा इत्यादि भी अच्छे चावल समझे जाते हैं । साधारण धान भी बहुत प्रकार के होतै है; जेसे बगरी, दुद्धी साठी सरया, रामजवाइन इत्यादि । पहाड़ों के बीच को तर जमीन में भी धान अच्छे होते हैं— जैसे, काँगड़े में, हृषी- केश के पास तपोवन में तथा जंबू प्रांत में कश्मीर मे भी अनेक प्रकार के अच्छे अच्छे चावल होते हैं । मुहा॰— धान का खेत पयार से जानना ।—फल अथवा अर्थ से कार्य का महत्व समझना । उ॰— ज्यों कछु भक्ष किए उद- गरत कैसै हुं राषि सकै न आघाँनी । सुंदरदास प्रसिद्धि दिषावत धान कौ षत पयार ते जाँनौ ।—सुंदर॰ ग्रं॰, भा॰, २, पृ॰ ६३० ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।