🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:41:49 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कपूर
kapūra
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कपूर संज्ञा पुं॰ [सं॰कर्पूर, पा॰ कप्पूर, जावा कापूर] एक सफेद रंग का जमा हुआ सुगधिंत द्रव्य जो वायु में उड़ जाता है और जलाने से जलता है । विशेष—प्राचिनों से अनुसार कपूर दो प्रकार का होता है । एक पक्व दूसरा अपक्व । राजनिघंटु और निघंटुरत्नाकार में पोतास, भामसेन, हिम इत्यादि इसके बहुत भेद माने गए हैं और इनके गुण भी अलग अलग लिखे हैं । कवियों और साधारण गवाँरो का विश्वास है की केले में स्वाती की बूंद पडने से कपूर उत्पन्न होता है । जायसी ने पद्मावत में लिखा है—'पड़े धरनि पर होय कचूरू । पडे़ कदलि मँह होय कपुरूँ' । आजकल कपूर कई वृक्षों से निकाला जोता है । ये सबके सब वृक्ष प्रायः दारचीनी के जाति के हैं । इनमें प्रधान पेड़ दारचीनी कपूरी मियाने कद का सदाबहार पेड़ है जो चीन, जापान, कोचीन और फारमूसा (ताइवान) में होता है । अब इसके पेड़ हिंदुस्तान में भी देहरादून और निलगिरि पर लगाए गए हैं और कलकत्ते तथा सहारनपुर के कंपनी बागों में भी इनके पेड़ हैं । इससे कपूर निकालने की विधी यह है—इसकी पतलीपतलीचैलीयों और डालियों तथा जड़ों के टुकडे़ बंद बर्तन में जिससे कुछ दूर तक पानी भरा रहता है, इस ढंग से रखे जाते हैं की उनका लगाव पानी से न रहे । बर्तन के नीचे आग जलाई जाती है । आँच लगने से लकड़ियों में से कपूर उड़कर ऊपर के ढक्कन में जम जाता है । इसकी लकड़ी भी संदूक आदि बनाने के काम में आती है । दालचीनी जीलानी—इसका पेड़ उँचा होता है । यह दक्खि न में कोंकन से दक्खिन पश्चिमी घाट तक और लंका, टनासरम, बर्मा आदि स्थानों में होता है । इसका पत्ता तेजपात और छाल दारचीनी है । इससे भी कपूर निकलता है । बरास—यह बोर्निया और सुमात्रा में होता है और इसका पेड बहुत उँचा होता है । इसके सौ वर्ष से अधीक पुराने पेड़ के बीच से तथा गाँठो में से कपूर का जमा हुआ डला निकलता है और छिलकों के नीचें से भी कपूर निकलता है । इस कपूर को बरास, भीमसेनी आदि कहते हैं और प्राचीनों ने इसी को अपक्व कहा है । पेड़ में कभी कभी छेव लगाकर दूध निकलते हैं जो जमकर कपूर हो जाता है । कभी पुराने की पेड़ की छाल फट जाती है और उससे आप से आप दूध निकलने लगता है जो जमकर कपूर हो जाता है । यह कपूर बाजारों में कम मिलता है और महँगा बिकता है । इसके अतिरिक्त रासायनिक योग से कीतने ही प्रकार के नकली कपूर बनते हैं । जापान में दारनी कपूरी की तेल से (जो लडकीयों को पानी में रखकर खींचकर निकाला जाता है) एक प्रकार कपूर का बनाया जाता है । तेल भूरे रंग का होता है और वार्निश का काम आता है । कपुर स्वाद में कडुआ, सुगंध में तीक्ष्ण और गुण में शीतल होता है । यह कृमिघ्न औऱ वायुशोधक होता है और अधिक मात्रा में खाने से विष का काम करता है । पर्या॰—घनासार । चंद्र । सिताभ । महा॰—कपूर खाना = विष खाना । उ॰—बूडे़ जलजात कूर कदली कपूर खात दाडि़म दरिक अंग उपमा न तौलै री । तेरे स्वास सौरभ को त्रिविध समीर धीर विविध लतान तीर बन बन डोलै री ।—बेनी प्रवीन (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कपूर" आता है (60)
चदिर कपूरकर्पूर कपूरजैवातृक कपूरकारमिहिका कपूर । घनसारवेरक कपूरसिताभ कर्पूर । कपूरतरुसार कपूरताराभ्र कपूरशीतप्रभ कपूरशीतांशु कर्पूर । कपूरभस्मवेधक कपूरस्फटिकाभ्र कपूररसकेसर कपूरइंदु चंद्रमाविधु चद्रंमावेधक वेध करनेवालाचंद्र चंद्रमा । विशेष—समास में इस शब्द का प्रयोग बहुत अधिक होता है । जैसे,—म…पलाशक पलाश । ढाकशांभव शंभु संबंधी । शिव कामिहिका आसमान से पड़नेवाली बरफ । पालास्फटिक एक प्रकार का सफेद बहुमूल्य पत्थर या रत्न । बिल्लौर । विशेष—स्फटिक काँच…जलद जल देनेवाला । जो जल देग्लौ चंद्रमाघनरस जल । पानीशशधर चंद्रमाशिला पाषाण । पत्थरघनसार जल । पानीशीतकर ठंढी किरणोंवाला, चंद्रमाशीतगु चंद्रमाहिमकर चंद्रमा । हिमांशुनिशाकर चंद्रमा । शशि । चाँदवालुका बालू । रेतक्षपाकर चंद्रमानिशापति चंद्रमा । निशाकरशीतमयूख चंद्रमासिताभ्र सिताभ्रक संज्ञा पुं॰सुधांशु चंद्रमाहरिणांक मृगांक । चंद्रमा । चंद्रहिमांशु चंद्रमाद्विजपति ब्राह्मणद्विजराज ब्राह्मणनिशारत्न चंद्रमामुक्ताफल मोतीरात्रिकर चंद्रमाशीतरश्मि चंद्रमासुधामोदक यवास शर्करा । शीर खिश्तनक्षत्रेश चंद्रमालक्ष्मीसहज लक्ष्मीसहोदर संज्ञा पुं॰प्रालेयांशु हिमांशु । चंद्रमाकर्पूरनालिका एक पकवान । विशेष—यह मोयनदार मैदे की लंबी नली के आकार की लोई में लौंग, …ओषधीश चंद्रमाभूतीक चिरायताशशांक चंद्रमाशशभृत् चंद्रमाओषधिपति चंद्रमातुहिनकर चंद्रमाद्विजेश चंद्रमानिशानाथ चंद्रमाशशलांछन चंद्रमासितांशु चंद्रमा
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें