🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:24:08 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जुटना
juṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जुटना क्रि॰ अ॰ [सं॰ युक्त प्रा॰, जुत्त + ना (प्रत्य॰) या/?/ सं॰ जुड़् बाँधना]
१. दो या अधिक वस्तुओं का परस्पर इस प्रकार मिलना कि एक का कोई पार्श्व या अंग दूसरे के किसी पार्श्व या अंग के साथ दृढ़तापूर्वक लगा रहे । एक वस्तु का दूसरी वस्तु के साथ इस प्रकार सटना कि बिना प्रयास या आघात के अलग न हो सके । दो वस्तुओं का बँधने, चिपकने, सिलने या जड़ने के कारण परस्पर मिलकर एक होना । संबद्ध होना । संश्लिष्ट होना । जुड़ाना । जैसे,— इस खिलौने का टूटा सिर गोंद से नहीं जुटता, गिर गिर पड़ता है । संयो॰ क्रि॰— जाना । विशेष— मिलकर एक रूप हो जानेवाले द्रव या चूर्ण पदार्थो के संबंध में इस क्रिया का प्रयोग नहीं होता ।
२. एक वस्तु का दूसरी वस्तु के इतने पास होना कि दोनों के बीच अवकाश न रहे । दो वस्तुओं का परस्पर इतने निकट होना कि एक का कोई पार्श्व दूसरे के किसी पार्श्व से छू जाय । भिड़ना । सटना । सटना । लगा रहना । जैसे,— मेज इस प्रकार रखो कि चारपाई से जुटी न रहे ।
३. लिपटना । चिमटना । गुथना । जैसे— दोनों एक दूसरे से जुटे हुए खूब लात घूँसे चला रहे हैं ।
४. संभोग करना । प्रसंग करना ।
५. एक ही स्थान पर कई वस्तुओं या व्याक्तियों का आना या होना । एकत्र होना । इकट्ठा होना । जमा होना । जैसे,— भीड़ जुटना, आदमियों का जुटना, सामान जुटना ।
६. किसी कार्य में योग देने के लिये उपस्थित होना । जैसे,— आप निश्चिंत रहें, हम मौके पर जुट जायैगे ।
७. किसी कार्य में जी जान से लगना । प्रवृत्त होना । तत्पर होना । जैसे,—ये जिस काम के पीछे जुटते हैं उसे कर ही के छोड़ते हैं ।
८. एकमत होना । अभिसंधि करना । जैसे, —दोनों ने जुटकर यह उपद्रव खड़ा किया है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "जुटना" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें