🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:31:06 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जूता
jūtā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
उससे लटकने वाला छींका (2.10.30) शिक्य · काच · खड़ाऊँ
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जूता संज्ञा पुं॰ [सं॰ युक्त, प्रा॰ जुत्त] चमडे़ आदि का बना हुआ थैली के आकार का वह ढाँचा जिसे दोनो पैरों में लोग काँटे आदि से बचने के लिये पहनते है । जोड़ा । पनही । पादत्राण । उपारह । विशेष—जूता दो या दो से अधिक चमडे़ के टुकड़ों को एक में सीकर बनाया जाता है । वह भाग जो तलवे के नीचे रहता है तला कहलाता है । ऊपर के भाग को उपल्ला कहते हैं । तले का पिछला भाग एंडी या एँड़ और अगला भाग नोक यो ठोकर कहलाता हैं । उपल्ले के वे अंश जो पैर के दोनो ओर खडे़ उठे रहते हैं, दीवार कहलाते हैं । वह चमडे़ की पट्टी जो एँड़ी के ऊपर दोनों दिवारों के जोड़ पर लगी रहती है, लंगोट कहलाती है । देशी जूते कई प्रकार के होते हैं । जैसे,— पंजाबी, दिल्लीवाल, सलीमशाही, गुरगावी, घेतला, चट्टी इत्यादि । अंग्रेजी जूतों के भी कई भेद होते हैं । जैसे, बूट, स्लिपर, पंप इत्यादि । महाभारत के अनुशासन पर्व में छाते और जूते के आविष्कार के संबंध में उपाख्यान है । युधिष्ठिर ने भीम से पुछा कि श्राद्ध आदि कर्मों में छाता और जूता दान करने का जो विधान है उसे किसने निकाला । भीष्म जी ने कहा कि एक बार जमदग्नि ऋषि क्रिड़ावश धनुष पर बाण चढ़ा चढ़ाकर छोड़ते थे और उनकी पत्नी रेणुका फेके हुए बाणों को ला लाकर उन्हें देती थी । धीरे धीरे दोपहर हो गई और कड़ी धुप पड़ने लगी । ऋषि उसी प्रकार बाण छोड़ते गए । पतिब्रता रेणुका जब बाण लाने गई तब धूप से उसका सिर चकराने लगा और पैर जलने लगे । वह शिथिल होकर कुछ देर तक एक वृक्ष की छाया के नीचे बैठ गई । इसके उपरांत वह बाणों को एकत्र करके ऋषि के पास लाई । ऋषि कुद्ध होकर देर होने का कारण बार बार पूछने लगे । रेणुका ने बस ब्यवस्था ठीक ठीक कह सुनाई । तब तो जन्मदग्नि जी सूर्य पर अत्यंत कुद्ध हुए और धनुष पर बाण चढाकर सूर्य को मार गिराने पर तैयार हुए । इसपर सूर्य ब्राम्हण के वश में ऋषि के पास आए और कहने लगे सूर्य ने आपका क्या बिगाड़ा है जो आप उन्हें मार गिराने को प्रस्तुत हुए हैं । सूर्य से लोक का कितना उपकार होता है ? जब इसपर भी ऋषि का क्रोध शांत न हुआ तो ब्राम्हण वेशधारी सूर्य ने कहा कि सूर्य तो सदा वेग के साथ चलते रहते हैं । आप का लक्ष्य ठीक कैसे बैठेगा ? ऋषि ने कहा जब मध्यान्ह में कुछ क्षण विश्राम के लिये वे ठहर जाते हैं तब मैं मारूँगा । इसपर सूर्य ऋषि की शरण में आए । तब ऋषि ने कहा कि 'अच्छा' ? अब कोई ऐसा उपाय बतलाओ जिसमें हमारी पत्नी को धूप का कष्ट न हो । इ स पर सूर्य ने एक जोड़ा जूता और एक छाता देकर कहा कि मेरे ताप से सिर और पैर की रक्षा के लिये ये दोनों पदार्थ हैं, इन्हें आप ग्रहण करें । तब से छाते औऱ जूते का दान बड़ा फलदायक माना जाने लगा । यौ॰—जूतोखोर । मुहा॰— जूता उठाना = मारने के लिये जूता हाथ में लेना । जूता मारने के लिये तैयार होना । (किसी का) जूता उठाना = (१) किसी का दासत्व करना । किसी की हीन से हीन सेवा करना । (२) खुशामद करना । चापलूसी करना । जूता उछालना या चलना = (१) जूतों से मारपीट होना । (२) लड़ाई दंगा होना । झगड़ा होना । जूता खाना = (१) जूतों की मार खाना । जूतों का प्रहार सहना ।
२. बुरा भला सुनना । ऊँचा नीचा सुनना । तिरस्कृत होना । जूता गाँठना = (१) फटा हुआ जूता सीना । (२) चमार का काम करना । नीचा काम करना । जूता चाटना = अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान न रखकर दूसरे की शुश्रूषा करना । खुशामद करना । चापलुसी करना । जूता जड़ना = जूता मारना । जूता देना = जूता मारना । जूता पड़ना = (१) जूतों की मार पड़ना । उपनाह प्रहार होना । (२) मुँहतोड़ जबाब मिलना । किसी अनुचित बात का कड़ा और मर्मभेदी उत्तर मिलना । ऐसा उत्तर मिलना कि फिर कुछ कहते सुनते न बने । (३) घाटा होना । नुकसान होना । हानि होना । जैसे,— बैठे बैठाए (१०) का जूता पड़ गया ।जूता पहनना = (१) पैर में जूता डालना । (२) जूता मोल लेना । जूता पहनना = । (१) दूसरे के पैर में जूता ड़ालना । (
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "जूता" आता है (26)
अनुपदीना जूता । मोजरी । पूरे पैर की लंबाई का जूताजूत जूतापन्नद्धा पन्नध्री संज्ञा स्त्री॰ पदत्राण । जूताचर्मपादुका जूतावध्र्य पदत्राण । जूताफर्फरीका उपानह । जूता । पदत्राणउपानह जूता । पनहींउपानत् जूता । पनहीँपदायता पदत्राणा । जूताकफश जूता । नालदार जूताचरमर किसी से तनी हुई या चीमड़ वस्तु (जैसे, जूता ,चारपाई) के दबने या मुड़ने …जूती स्त्रियों का जूतापापोश जूता । उपानहपापोस पापोश । जूतापैजार जूता । पनही । जोड़ापादरक्षक वह जिससे पैरों की रक्षा हो । जैसे, जूता, खड़ाऊँ आदिपादपीठ पैर का आसन । पीढ़ा । पुपादपा खड़ाऊँपादुका खड़ाऊँप्राणिहिता पादुका । खड़ाऊँमोजा पैरों में पहनने का एक प्रकार का वुना हुआ कपड़ा जिससे पैर के तलवे से ले…जुफ्त युग्म । जोड़ामारना वध करना । हनन करना । घात करना । प्राण लेनापगदासी †पु संज्ञा स्त्री॰पहनाना दूसरे को कपड़े, आभूषण आदि धारण कराना । किसी के शरीर पर पहनने की कोई ची…चरणदासी महात्मा चरण— दास के संप्रदाय का । चरणदास का अनुयायी
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें