🕉️ 21 November 2026, Saturday · 05:18:56 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ज्योतिष
jyotiṣa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ज्योतिष संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. वह विद्या जिससे अंतरिक्ष में स्थित ग्रहों नक्षत्रों आदि की परस्पर दूरी, गति, परिमाण आदि का निश्चय किया जाता है । विशेष—भारतीय आर्यो में ज्योतिष विद्या का ज्ञान अत्यंत प्राचीन काल से था । यज्ञों की तिथि आदि निश्चित करने में इस विद्या का प्रयोजन पड़ता था । अयन चलन के क्रग का पता बराबर वैदिक ग्रंथों में मिलता है । जैसे, पुनर्वसु से मृगशिरा (ऋगवेद), मृगशिरा से रोहिणी (ऐतरेय ब्रा॰), रोहिणी से कृत्तिका (तौत्ति॰ सं॰) कृत्तिका ते भरणी (वेदांग ज्योंतिष) । तैत्तरिय संहिता से पता चलता है कि प्राचीन काल में वासंत विषुवद्दिन कृत्तिका नक्षत्र में पड़ता था । इसी वासंत विषुवद्दिन से वैदिक वर्ष का आरंभ माना जाता था, पर अयन की गणना माघ मास से होती थी । इसके पीछे वर्ष की गणना शारद विषुवद्दिन से आरंभ हुई । ये दोनों प्रकार की गणनाएँ वैदिक ग्रंथों में पाई जाती हैं । वैदिक काल में कभी वासंत विषुवद्दिन मृगशिरा नक्षत्र में भी पड़ता था । इसे पंडित बाल गंगाधर तिलक ने ऋग्वेद से अनेक प्रमाण देकर सिद्ध किया है । कुछ लोगों ने निश्चित किया है कि वासंत विषुबद्दिन की यह स्थिति ईसा से ४००० वर्ष पहले थी । अतः इसमें कोई संदेह नहीं कि ईसा से पाँच छह हजार वर्ष पहले हिंदुओं को नक्षत्र अयन आदि का ज्ञान था और वे यज्ञों के लिये पत्रा बनाते थे । शारद वर्ष के प्रथम मास का नाम अग्रहायण था जिसकी पुर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र में पड़ती थी । इसी से कृष्ण ने कहा है कि 'महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूँ' । प्राचीन हिंदुओं ने ध्रुव का पता भी अत्यंत प्राचीन काल में लगाया था । अयन चलन का सिद्धांत भारतीय ज्योतिषियों ने किसी दूसरे देश से नहीं लिया; क्योंकि इसके संबंध में जब कि युरोप में विवाद था, उसके सात आठ सौ वर्ष पहले ही भारतवासियों ने इसकी गति आदि का निरूपण किया था । वराहमिहिर के समय में ज्योतिष के संबंध में पाँच प्रकार के सिद्धांत इस देश में प्रचलित थे—सौर, पैतामह, वासिष्ठ, पौलिश ओर रोमक । सौर सिद्धांत संबंधी सूर्य सिद्धांत नामक ग्रंथ किसी और प्राचीन ग्रंथ के आधार पर प्रणीत जान पड़ता है । वराहमिहिर और ब्रह्मगुप्त दोनों ने इस ग्रंथ से सहायता ली है । इन सिद्धांत ग्रंथों में ग्रहों के भुजांश, स्थान, युति, उदय, अस्त आदि जानने की क्रियाएँ सविस्तर दी गई हैं । अक्षांश और देशातंर का भी विचार है । पूर्व काल में देशांतर लंका या उज्जयिनी से लिया जाता था । भारतीय ज्योतिषी गणना के लिये पृथ्वी को ही केंद्र मानकर चलते थे और ग्रहों की स्पष्ट स्थिति या गति लेते थे । इससे ग्रहों की कक्षा आदि के संबंध में उनकी और आज की गणना में कुछ अंतर पड़ता है । क्रांतिवृत्त पहले २८ नक्षत्रों में ही विभक्त किया गया था । राशियों का विभाग पीछे से हुआ है । वैदिक ग्रंथों में राशियों के नाम नहीं पाए जाते । इन राशियों का यज्ञों से भी कोई संबंध नहीं हैं । बहुत से विद्वानों का मत है कि राशियों और दिनों के नाम यवन (युनानियों के) संपर्क के पीछे के हैं । अनेक पारिभाषिक शब्द भी यूनानियों से लिए हुए हैं, जैसे,— होरा, दृक्काण केंद्र, इत्यादि । ज्योतिष के आजकल दो विभाग माने जाते हैं—एक सिद्धांत या गणित ज्योतिष, दूसरा फलित ज्योतिष । फलित में ग्रहों के शुभ अशुभ फल का निरूपण किया जाता है ।
२. अस्त्रों का एक संहार या रोक जिससे चलाया हुआ अस्त्र निष्फल जाता है । विशेष—इसका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
ज्योतिष m. an astronomer, Buddh.; L.
the sun, Gal.
a particular magical formula for exorcising the evil spirits supposed to possess weapons, R. i, 30, 6
ज्योतिष n. (g. उक्थादि) the science of the movements of the heavenly bodies and divisions of time dependant thereon, short tract for fixing the days and hours of the Vedic sacrifices (one of the 6 kinds of Vedāṅga texts), Āp.; MuṇḍUp. i, 1, 5; MBh. xii f. &c.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (427,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
ज्योतिष a. (षी f.) [ज्योतिः सूर्यादिगत्यादिकं प्रतिपाद्यतयाऽस्त्यस्य अच्] Astronomical or astrological. --षः [] An astronomer or astrologer. --षं 1 Astronomy, astrology, the science of the course of the heavenly bodies and divisions of time resting thereon. --2 One of the six Vedāṅgas (being a short tract on astronomy). --Comp. --विद्या astronomical or astrological science.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0520-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
ज्योतिष न० ज्योतिः सूर्य्यादिगत्यादिकं प्रतिपाद्यतया- ऽस्त्यस्य अच् । १ ज्योतिःशास्त्रे ज्योतिषं नयनं विदुः” शिक्षा । ज्योतिःशास्त्रशब्दे उदा० । “ज्योतिषमागमशास्त्रं विप्रतिपत्तौ न योग्यमस्माकम्” वृ० स० ७ अ० । २ तारायां स्त्री गौरा० ङीष् । ज्योतिषं ज्ञेयत्वेनास्त्यस्य इनि । ज्योतिषिन् । ज्योतिःशास्त्राभिज्ञे त्रि० स्त्रियां ङीप् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3163,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
ज्योतिषं, क्ली, (ज्योतिः सूर्य्यादीनां ग्रहाणां गत्या- दिकं प्रतिपाद्यतया अस्त्यस्येति अच् ।) वेदाङ्ग- शास्त्रविशेषः । तत् ग्रहणादिगणनशास्त्रम् । इत्यमरटीकायां भरतः ॥ “पञ्चम्कन्धमिदं शास्त्रं होरागणितसंहिता । केरलिः शकुनञ्चैव -- ॥” इति प्रश्नरत्नटीका ॥ * ॥ [] अस्य सम्बन्धादि यथा, -- “अस्य शास्त्रस्य सम्बन्धो वेदाङ्गमिति चोदितः । अभिधेयञ्च जगतां शुभाशुभनिरूपणम् ॥ इज्याध्ययनसंक्रान्तिग्रहषोडशकर्म्मणाम् । प्रयोजनञ्च विज्ञेयं तत्तत्कालविनिर्णयः ॥” इति नारदीयम् ॥ * ॥ अस्याध्ययनं द्बिजैः कर्त्तव्यम् । यथा, -- “सिद्धान्तसंहिताहोरारूपस्कन्धत्रयात्मकम् । वेदस्य निर्म्मलं चक्षुर्ज्योतिःशास्त्रमकल्मषम् ॥ विनैतदखिलं श्रौतं स्मार्त्तं कर्म्म न सिध्यति । तस्माज्जगद्धितायेदं ब्रह्मणा निर्म्मितं पुरा ॥ अतएव द्विजैरेतदध्येतव्यं प्रयत्नतः ॥” इति नारदः ॥ * ॥ शूद्रस्य पाठनिषेधो यथा, -- “स्नेहाल्लोभाच्च मोहाच्च यो विप्रोऽज्ञानतो- ऽपि वा । शूद्राणामुपदेशन्तु दद्यात् स नरकं व्रजेत् ॥” इति गर्गः ॥ * ॥ अस्य ज्ञानमावश्यकं यथा, -- “वेदा हि यज्ञार्थमभिप्रवृत्ताः कालानुपूर्व्व्या विहिताश्च यज्ञाः । तस्मादिदं कालविधानशास्त्रं यो ज्योतिषं वेद स वेद यज्ञान् ॥ यथा शिखा मयूराणां नागानां मणयो यथा । तद्बद्वेदाङ्गशास्त्राणां गणितं मूर्द्ध्नि संस्थितम् ॥” इति वेदाङ्गज्योतिषम् ॥ * ॥ अस्याध्ययनफलं यथा, -- “एवंविधस्य श्रुतिनेत्रशास्त्र- स्वरूपभर्त्तुः खलु दर्शनं वै । निहन्त्यशेषं कलुषं जनानां षडब्दजं धर्म्मसुखास्पदं स्यात् ॥” इति माण्डव्यः ॥ * ॥ अस्य ज्ञाने फलं यथा, -- “ज्योतिश्चक्रे तु लोकस्य सर्व्वस्योक्तं शुभाशुभम् । ज्योतिर्ज्ञानन्तु यो वेद स याति परमां गतिम् ॥” इति गर्गः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-550-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ज्योतिष" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें