🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:20:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

झाल
jhāla
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
झाल १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ झल्लक] झाँझ । काँसे का बना हुआ ताल देने का वाद्य । उ॰— सहस गुंजार में परमली झाल है, झिलमिली उलटि के पौन भरना ।— पलटू॰, पृ॰ ३० ।
झाल २ संज्ञा पुं॰ [देश॰]
१. रहट्टे का बड़ा खाँचा ।
२. झालने की क्रीया या भाव ।
झाल ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ झाला]
१. चरपराहट । तीतापन । तीक्ष्णता । जैसे, राई की झाल, मिरचे की झाल ।
२. तरंग । मौज । लहर ।
३. कामेच्छा । चुल । प्रसंग करने की कामना । झल ।
झाल ४ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ झड़] दो तीन दिन की लगातार पानी की झ़ड़ी जो प्रायः जाड़े में होती है । उ॰— जिन जिन संबल नां किया असपुर पाटन पाय । झाल परे आथए संबल किया न जाय ।—कबीर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰— करना ।
झाल ५ वि॰ [हिं॰ झार] दे॰ झार १ ।
झाल ६ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ ज्वाल, प्रा॰, झाल]
१. आँच । ज्वाला । उ॰— अग्नि के झल मैं सांकड़े पैसता बैठते ऊठते श्री राम रक्षा करें ।—रामानंद॰, पृ॰ ६ । †
२. ग्रीष्म । ऋतु । उ॰— आये भेल झाल कुसुम सब छुछ । वारि विहुन सर किओ नहिं पूछ ।—विद्यापति, पृ॰, ३१५ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "झाल" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें