🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:16:54 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

झूलना
jhūlanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
झूलना क्रि॰ अ॰ [सं॰ दोलन]
१. किसी लटकी हुई वस्तु पर स्थित होकर अथवा किसी आधार के सहारे नीचे की ओर लटककर बार बार आगे पीछे या इधर उधर हटते बढ़ते रहना । लटक कर बार बार इधर उधर हिलना । जैसे, पंखे की रस्सी झूलना, झूले पर बैठकर झलना ।
२. झूले पर बैठकर पेंग लेना । उ॰—(क) प्रेम रंग बोरी भोरी नवल- किसोरी गोरी झूलति हिंड़ोरे यो सोहाई सखियान मैं । काम झूलै उर में, उरोजन में दाम झूलै स्याम झूलै प्यारी की अन्यारी अँखियान में ।— पद्माकर (शब्द॰) । (ख) फूली फूली बेली सी नवेली अलबेली वधू झलति अकेली काम केली सी बढ़ती हैं ।— पद्माकर (शब्द॰) ।
३. किसी कार्य के होने की आशा में अधिक समय तक पड़े रहना । आसरे में अथवा अनिर्णीत अवस्था में रहना । जैसे— जो लोग बरसो से झूल रहे हैं उनका काम होता ही नहीं और आप अभी से जल्दी मचाने हैं ।
झूलना २ वि॰ [वि॰ स्त्री॰ झूलनी] झूलनेवाला । जो झूलता हो । जैसे झूलना पुल ।
झूलना ३ संज्ञा पुं॰
१. एक छंद जिसके प्रत्येक चरण में ७,७,७, और ५ के विराम से २६ मात्राएँ और अंत में गुरु लघु होते हैं । जैसे- हरि राम बिभु पावन परम, गोकुल बसत मनमान ।
२. इसी छंद का दूसरा भेद जिसके प्रत्येक चरण में १०, १० १० और ७ के विराम से ३७ मात्राएँ और अंत में यगण होता है । जैसे,— जैति हिम बालिका अमुर कुल घालिका कालिका मालिका सुरस हेतु ।
३. हिंड़ोला । झूला । (क्व॰) । उ॰— अँबवा की डाली तले आली झूलना डला दे ।—गीत (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "झूलना" आता है (14)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें