अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
झोल १संज्ञा पुं॰[हिं॰ झालि (= आम का पना)] तरकारी आदि का गाढ़ी रसा । शोरबा । २. किसी अन्न के आटे में मसाले देकर कढ़ी आदि की तरह पकाई हुई कोई पतली लेई । ३. माँड़ । पीच । ४. मुलम्मा या गीलट जो धातुओं पर चढ़ाया जाता है । क्रि॰ प्र॰—करना ।— चढ़ाना ।—फेरना । यौ॰—झोलदार ।
झोल २संज्ञा पु॰ [सं॰ दोल(दोलन), हिं॰ झूलना] १. पहने या ताने हुए पकड़ों आदि में वह अंश जो ढीला होने के कारण झूल या लटककर झोले की तरह ही जाता है । जैसे, कुरते या कोट में का झोल, छत की चाँदनी में का झोल आदि । २. कपड़े आदि के ढीले होने के कारण उसके झूलने या लटकने का भाव या क्रिया । तनाव या समाब का उलटा । क्रि॰ प्र॰— डालना ।—निकलना ।— निकालना । — पड़ना । ३. पल्ला । आँचल । उ॰— फूली फिरत जसोदा घर घर उबटि कान्ह अन्हवाय अमोल । तनक बदन दोउ तनक तनक कर तनक चरन पोंछत पट झोल ।— सूर (शब्द॰) । ४. परदा । ओट । आड़ । उ॰— ऊधो सुनत तिहारो बोल । ल्याए हरि कुसलात धन्य तुम घर घर पारयो गोल । कहन देहु कहु करै हमरो बन उठि जैहे झोल । आवत ही याको पहिचान्यो निपटहि ओछो चोल ।—सूर (शब्द॰) । ५. हाथी की चाल का एक ऐब जिसके कारण वह बिल्कुल सीधा न चलकर बराबर झूलता हुआ चलता है ।
झोल ४संज्ञा पुं॰ भूल । गलती । जैसे— गदहे की गौने में नौ मन का भोल ।—(कहा॰) ।
झोल ५संज्ञा पुं॰[हिं॰ झिल्ली या झोली] १. वह झिल्ली या थैली जिसमें गर्भ से निकले हुए बच्चे या अंडे रहते हैं । जैसे, कुतिया का झोल, मुरगी का झोल, मछली का झोल आदि । बिशेष— इस शब्द का प्रयोग केवल पशुओं और पक्षियों आदि के संबंध में ही होता है, मनुष्यों आदि के संबंध में नहीं । क्रि॰ प्र॰— निकलता ।—निकालना । मुहा॰— झोल वैठान = मुरगी के नीचे सेने के लिये अंडे रखना । २. गर्भ । उ॰— भक्ति बीज बिनसै नहीं आय परे जो झोल । जो कंचन बिष्ठा परे घटै न ताको माल ।— कबीर (शब्द॰) ।
झोल ६संज्ञा पुं॰[सं॰ ज्वाल हिं॰ झाल] १. राख । भस्म । खाक । उ॰— (क) तुम बिन कंता धन हरछै (हृदै या हृदै) तृन तृन बरमा जोल । तेहि पर बिरह जराइ के चहै उड़ावा झोल ।— जायसी (शब्द॰) । (ख) आगि जो लगी समुद्र में टुटि टुटि खसै जो झोल । रोवै कबिरा डिंभिया मोरा हिरा जरै अमोल ।— कबीर (शब्द॰) । २. दाह । जलन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।