अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
टक्कर १संज्ञा स्त्री॰[अनु॰ ठक] १. वह आघात जो दो वस्तुओं के वेग के साथ मिलने या छू जाने से लगता हैं । दो वस्तुओं के भिड़ने का धक्का । ठोकर । क्रि॰ प्र॰—लगना । मुहा॰—टक्कर खाना = (१) किसी कड़ी वस्तु के साथ इतने वेग से भिड़ना या छू जाना कि गहरा आघात पहुँचे । जैसे,—चट्टान से टक्कर खाकर नाव चूर चूर हो गई । २. मारा मारा फिरना । जैसे,—नौकरी छूट जाने से वह इधर उधर टक्करे खाता फिरता है । २. मुकाबिला । मुठभेड़ । भिड़ंत । लड़ाई । जैसे,—दिन भर में दोनों की एक टक्कर हो जाती है । मुहा॰—टक्कर का = जोड़ का । मुकाबिले का । बराबरी का । समान । तुल्य । जैसे,—उनकी टक्कर का विद्वान् यहाँ कोई नहीं है । टक्कर खाना = (१) मुकाबिला करना । संमुख होना । लड़ना । भिड़ना । (२) मुकाबिले का होना । समान होना । तुल्य होना । उ॰—इस टोपी का काम सच्चे काम से टक्कर खाता है । टक्कर लड़ना = बराबरी होना । समानता होना । उ॰—इस ठास से रहती है कि अच्छी अच्छी रईस जातियों से टक्कर लड़े ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १ । टक्कर लेना = वार सहना । चोट सहारना । मुकाबिला करना । लड़ना । भिड़ना । पहाड़ से टक्कर लेना = बड़े भारी शत्रु से भिड़ना । अपने से अधिक सामर्थ्यवाले शत्रु से लड़ना । ३. जोर से सिर मारने का धक्का । किसी कड़ी वस्तु पर माथा मारने या पटकने का आघात । क्रि॰ प्र॰—लगाना । मुहा॰—टक्कर मारना = (१) आघात पहुँचाने के लिये जोर से सिर मारना या पटकना । सिर से धक्का लगाना । (२) माथा मारना । हैरान होना । घोर परिश्रम और उद्दोग करना । ऐसा प्रयत्न करना जिसका फल शीघ्र न दिखाई दे । जैसे,—लाख टक्कर मारो अब वह तुम्हारे हाथ नहीं आता । टक्कर लड़ना = दूसरे के सिर पर सिर मारकर लड़ना । माथे से माथा भिड़ाना । जैसे,—दोनों मेंढ़े खूब टक्कर लड़ रहे हैं । टक्कर लड़ाना = सिर से धक्का मारना । ४. घाटा । हानि । नुकसान । धक्का । जैसे,—(१०) की टक्कर बैठे बैठाए लग गई । क्रि॰ प्र॰—लगना । मुहा॰—टक्कर झेलना = (१) हानि उठाना । नुकसान सहना । (२) संकट या आपत्ति सहना ।
टक्कर २संज्ञा पुं॰[सं॰] शिव [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।