🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:26:49 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धक्का
dhakkā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धक्का संज्ञा पुं॰ [सं॰ धम, हिं॰ घमक, घोंक या सं॰ धक्क (= नष्ट करना)]
१. एक वस्तु का दूसरी वस्तु के साथ ऐसा वेगयुक्त स्पर्श जिससे एक या दोनों पर एकबारगी भारी दबाव पड़ जाय अथवा गति के वेग का वह भारी दबाव जो एक वस्तु के साथ दूसरी वस्तु के एकबारगी जा लगने से एक या दोनों पर पड़ता है । आघात या प्रतिघात । टक्कर । रेला । झोंका । जैसे,—(क) सिर में दीवार का धक्का लगना । (ख) चलती गाड़ी के धक्के से गिर पड़ना । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पहुँचना ।—पहुँचाना ।—मारना ।—लगना ।—लगाना ।—सहना । यौ॰—धक्कापेल । धक्कमधक्का । विशेष—केवल गुरुत्व के कारण जो दबाब पड़ता है उसे 'धक्का' नहीं कह सकते, गति के वेग के अवरोध से जो दबाव एक- बारगी पड़ जाता है उसी को धक्का कहते हैं ।
२. किसी व्यक्ति या वस्तु को उसकी जगह से हटाने, खिसकाने गिराने आदि के लिये वेग से पहुँचाया हुआ दबाव अथवा इस प्रकार का दवाव पहुँचाने का काम । ढकेलने की क्रिया । झोंका । चपेट । जैसे,—इसे धक्का देकर निकाल दो । क्रि॰ प्र॰—करना ।—देना ।—मारना ।—लगाना ।—सहना ।—होना । मुहा॰—धक्का खाना = धक्का सहना । उपेक्षित होना । धक्के देकर निकालना = तिरस्कार और अपमान के साथ सामने से हठाना ।
३. ऐसी भारी भीड़ जिसमें लागों के शरीर एक दूसरे से रगड़ खाते हों । कशमकश । कसामस । जैसे,—मंदिर के भीतर बड़ा धक्का है, मत जाओ ।
४. शोक या दुःख का आघात । दुःख की चोट । संताप । जैसे,—भाई के मर जाने से उसे बड़ा धक्का पहुँचा । क्रि॰ प्र॰—पहुँचना ।—पहुँचाना ।
५. आपदा । विपत्ति । आफत । दुर्घटना ।
६. हानि । टोटा । घाटा । नुकसान । जैसे,—इस व्यापार में उसे लाखों का धक्का बैठा । क्रि॰ प्र॰—खाना ।—बैठना ।
७. कुश्ती का एक पेंच जिसमें बायाँ पैर आगे रखकर विपक्षी की छाती पर दोनों हाथों से गहरा धक्का या चपेट देकर उसे गिराते हैं । छाप । ठोढ़ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "धक्का" आता है (29)
घात प्रहार । चोट । मार । धक्का । जरबउद्घात ठोकर । धक्का । आघातटिल्ला धक्का । टोकर । चोट ।—(बाजारू) । यौ॰—टिल्लेनवीसीप्रहति धक्का । आघातठेस आघात । चोट । धक्का । ठोकरहचक धक्का । झोंका । झटका मुहा॰—हचक खाना = आगे पीछे या नीचे ऊपर होना । झटका…उठेल धक्कादचका धक्का । ठोकरधचका धक्का । झटका । झोंका । आधात । मुहा॰—धचका उठाना = नुकसान उठाना । घाटा स…मचका झोंका । धक्का । झटका । हुमचनसदमा आघात । धक्का । चौटहचका धक्का । झोंका । क्रि॰ प्र॰—देना । मारनाझकझौल † संज्ञा पुं॰ आथात । धक्का । झकझोरादच्चा ठोकर । धक्का । दचकादरारा दरेरा । धक्का । रगड़ादरेरा रगड़ा । धक्काझकझोरा झटका । धक्का । झोंकाचपेट रगड़ के साथ वह दबाब जो किसी भारी वस्तु के वेगपूर्वक चरने से पड़े । झों…प्रेरणा किसी को किसी कार्य में लगाने की क्रिया । कार्य में प्रवृत्त या नियुक्त…चपत स्त्री॰टूम गहना पाता । आभूषण । यौ॰—टूमटामृ = (१) गहना पाता । वस्त्राभूषण । (२) बन…दचक झटके या दबाव से लगी हुई चोटचरका हलका घाव । जख्म । क्रि॰ प्र॰—खाना । देना । लगानाझकोर पु संज्ञा पुं॰ठसका वह खाँसी जिसमें कफ न निकले और गले से ठन ठन शब्द निकले । सूखी खाँसीठोकर वह चोट जो किसी अंग विशेषतः पैर में किसी कड़ी वस्तु के जोर से टकराने से…धमाका भारी वस्तु के करने का शब्द । ऊपर से वेग के साथ नीचे पड़ने या कूदने का …घिस्सा रगड़ा । जैसे,—घिस्सा लगते ही कनकौआ कट गया । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—बैठना ।…भटभेरा †पु संज्ञा पुं॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें