🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:32:39 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ठोकर
ṭhokara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ठोकर संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ ठोकना]
१. वह चोट जो किसी अंग विशेषतः पैर में किसी कड़ी वस्तु के जोर से टकराने से लगे । आघात जो चलने में कंकड़, पत्थर आदि के धक्के से पैर में लगे । ठेस । क्रि॰ प्र॰—लगना । मुहा॰—ठोकर उठाना = आघात या दुःख सहना । हानि उठाना । ठोकर या ठोकरें खाना = (१) चलने में एकबारगी किसी पड़ी हुई वस्तु की रुकावट के कारण पैर का चोट खाना और लड़खड़ाना । अढ़ुकना । अढुककर गिरना । जैसे,—जो सँभल— कर नहीं चलेगा वह ठोकर खाकर गिरेगा (२) किसी भूल के कारण दुःख या हानि सहना । असावधानी या चूक के कारण कष्ट या क्षति उठाना । जैसे,—ठोकर खावे, बुद्धि पावे (३) धोखे में आना । भूलचूक करना । चूक आना । (४) प्रयोजन सिद्धि या जीविका आदि कै लिये चारो ओर घूमना । हीन दशा में भटकना । इधर उधर मारा मारा फिरना । दुर्दशा— ग्रस्त हो कर घूमना । दुर्गति सहना । कष्ट सहना । जैसे,—यदि वह कुछ काम धंधा नहीं सीखेगा तो आप ही ठोकर खायगा । ठोकर खाता फिरना = इधर उधर मारा मारा फिरना । ठोकर लगना = किसी भूल या चूक के कारण दुःख या हानि पहुँचना । ठोकर लेना = ठोकर खाना । अढुकना । चलने में पैर का कंकड़ पत्थर आदि किसी कड़ी वस्तु से जोर से टक— राना । ठेस खाना । जैसे, घोड़े का ठोकर लेना ।
२. रास्ते में पड़ा हुआ उभरा पत्थर वा कंकड़ जिसमें पैर रुककर चोट खाता है । मुहा॰—ठोकर जड़ाऊ कदम में = ठोकर बचाते हुए । रास्ते का कंकड़ पत्थर बचाते हुए । ठोकर पहाड़िया कदम में = घँसा हुआ पत्थर या कंकड़ बचाते हुए । विशेष—इन दोनों मुहावरों का प्रयोग पालकी ढोते समय पालकी ढोनेवाले कहार करते हैं ।
३. वह कड़ा आघात जो पैर या जूते के पंजे से किया जाय । जोर का धक्का जो पैर के अगले भाग से मारा जाय । जैसे,—एक ठोकर देंगे होश ठीक हो जायँगे । क्रि॰ प्र॰—मारना ।—लगाना । मुहा॰—ठोकर देना या जड़ना = ठोकर मारना । ठोकर खाना = पैर का आघात सहना । लात सहना । पैर के आघात से इधर उधऱ लुढ़कना । ठोकरों पर पड़ा रहना = किसी की सेवा करके और मार गाली खाकर निर्वाह करना । अपमानित होकर रहना ।
४. कड़ा आघात । धक्का ।
५. जूते का अगला भाग ।
६. कुश्ती का एक पेंच जो उस समय किया जाता है जब विपक्षी (जोड़) खड़े खड़े भीतर घुसता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ठोकर" आता है (17)
आघात घक्का । ठोकरउद्घात ठोकर । धक्का । आघातठबक † संज्ञा स्त्री॰ आघात । ठोकर । ठेसठेस आघात । चोट । धक्का । ठोकरठपका † संज्ञा पुं॰ धक्का । ठोकर । ठेसदचका धक्का । ठोकरटल्ला † संज्ञा पुं॰ धक्का । आघात । ठोकरदच्चा ठोकर । धक्का । दचकाक्षेप फेंकनापार्ष्णि एँड़ीदचक झटके या दबाव से लगी हुई चोटउपटा पु संज्ञा पुं॰ठनका धातुखंड़ आदि पर आघात पड़ने का शब्दठसका वह खाँसी जिसमें कफ न निकले और गले से ठन ठन शब्द निकले । सूखी खाँसीटक्कर वह आघात जो दो वस्तुओं के वेग के साथ मिलने या छू जाने से लगता हैं । दो …घिस्सा रगड़ा । जैसे,—घिस्सा लगते ही कनकौआ कट गया । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—बैठना ।…भटभेरा †पु संज्ञा पुं॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें