अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
टट्टी संज्ञा स्त्री॰[सं॰ तटी( = ऊँचा किनारा) या सं॰ स्थात्री ( = जो खड़ी हो)] १. बाँस की फट्टियों, सरकंडों आदि को परस्पर जोड़कर बनाया हुआ ढाँचा जो आड़, रोक या रक्षा के लिये दरवाजे, बरामदे अथवा और किसी खुले स्थान में लगाया जाता है । बाँस की फट्टियों आदि का बना पल्ला जो परदे, किवाड़ या छाजन आदि का काम दे । जैसे, खस की टट्ठी । क्रि॰ प्र॰—लगाना । मुहा॰—टट्टी की आड़ (या ओट) से शिकार खोलना = (१) किसी के विरुद्ध छिपकर कोई चाल चलना । किसी के विरुद्ध गुप्त रूप से कोई कारवाई करना । (२) छिपाकर बुरा काम करना । लोगों की द्दष्टि बनाकर कोई अनुचित कार्य करना । टट्टी का शीशा = पतले दल का शीशा । टट्टी में छेद करना = किसी की बुराई करने में किसी प्रकार का परदा न रखना । प्रकट रूप से कुकर्म करना । खुल खेलना । निर्लज्ज हो जाना । लोकलज्जा छोड़ देना । टट्टी लगाना = (१) आड़ करना । परदा खडा करना । (२) किसी के सामने भीड़ लगाना । किसी के आगे इस प्रकार पंक्ति में खड़ा होना कि उसका सामना रुक जाय । जैसे,—यहाँ क्यै टट्टी लगा रखी है, क्या कोई तमाशा हो रहा है । धोखे की टट्टी = (१) वह टट्टी जिसकी आड़ में शिकारी शिकार पर वार करते हैं । (२) ऐसी वस्तु जिसे ऊपर से देखने से उससे होनेवाली बुराई का पता न चले । ऐसी वस्तु या बात जिसके कारण लोग धोखा खाकर हानि उठावें । जैसे,—उसकी दूकान वगैरह सब धोखे की टट्टी है; उले भूलकर भी रुपया न देना । (३) ऐसी वस्तु जो ऊपर से देखने में सुंदर जान पड़े, पर काम देनेवाली न हो । चटपट टूट या बिगड़ जानेवाली वस्तु । काजू भोजू चीज । २. चिक । चिलमन । ३. पतली दीवार जो परदे के लिये खड़ी की जाती है । ४. पाखाना । क्रि॰ प्र॰—जाना । ५. पुलवारी का तखता जो बरातों में निकलता है । ६. बाँस की फट्टियों आदि की बनी हुई वह दीवार और छाजन जिसपर अंगूर आदि की बेलें चढ़ाई जाती हैं ।
टट्टी संप्रदाय संज्ञा पुं॰[हिं॰ टट्टी + संप्रदाय] एक धार्मिक वैष्णव संप्रदाय जिसके संस्थापक स्वामी हरिदास जी हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।