🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:37:25 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टलना
ṭalanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टलना १ क्रि॰ अं॰ [सं॰ टल(= विचलित होना)]
१. अपने स्थान से अलग होना । हटना । खिसकना । सरकना । जैसे,—वह पत्थर तुमसे नहीं टलेगा । मुहा॰—अपनी बात से टलना= प्रितिज्ञा पूरी न करना । मुकरना ।
२. एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना । अनुपस्थि होना । किसी स्थान पर न रहना । जैसे,—(क) काम के समय तुम सदा टल जाते हो । (ख) जब इसके आने का समय हो, तब तुम कहीं टल जाना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
३. दूर होना । मिटना । न रह जाना । जैसे, आपत्ति टलना, संकट टलना, बला टलना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
४. (किसी कार्य के लिये) निश्चित समय से और आगे का समय स्थिर होना । (किसी काम के लिये) मुकर्रर वक्त से और आगे का वक्त ठहराया जाना । मुलतवी होना । विशेष—इस क्रिया का प्रयोग समय और कार्य दोनों के लिये होता है । जैसे, तिथि टलना, तारीख टलना, विवाह की सायत टलना, दिन टलना, लग्न टरना, विवाह टलना, इम्तहान टलना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
५. ( किसी बात का) अन्यथा होना । और का और होना । ठीक न ठहरना । खंडित होना । जैसे,—हमारी कही हुई बात कभी नहीं टल सकती ।
६. (किसी आदेश या अनुरोध का) न माना जाना । उल्लंधित होना । पूरा न किया जाना । जैसे,—बादशाह का हुक्म कहीं टल सकता है ।
७. समय व्यतीत होना । बीतना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "टलना" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें