🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:53:47 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हटना
haṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हटना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ घट्टन]
१. किसी स्थान को त्यागकर दूसरे स्थान पर हो जाना । एक जगह से दूसरी जगह पर जा रहना । खिसकना । सरकना । टलना । जैसे,—(क) थोड़ा पीछे हटो । (ख) जरा हटकर बैठो । (ग) उन्होंने बहुत जोर लगाया, पर पत्थर अपनी जगह से न हटा । संयो॰ क्रि॰—हटना बढ़ना = ठीक स्थान से कुछ इधर उधर होना या सरकना ।
२. पीछे की ओर धीरे धीरे जाना । पीछे सरकना । पश्चात्पद होना । जैसे,—भालों की मार से सेना हटने लगी ।
३. विमुख होना । जी चुराना । करने से भागना । जैसे, मैं काम से नहीं हटता । मुहा॰—(किसी बात से) पीछे न हटना = मुँह न मोड़ना । विमुख न होना । तत्पर या प्रस्तुत रहना । कोई काम करने को तैयार रहना । जैसे,—जो बात मैं कह चुका हूँ, उससे पीछे न हटूँगा ।
४. सामने से दूर होना । सामने से चला जाना । जैसे,—हमारे सामने से हट जाओ, नहीं तो मार खाओगे । मुहा॰—हटकर सड़ = चल । दूर हो । (अत्यंत अवज्ञा का सुचक)
५. किसी बात का नियत समय पर न होकर और आगे किसी समय होना । टलना । जैसे,—विवाह की तिथि अब हट गई ।
६. न रह जाना । दूर होना । मिटना या शांत होना । जैसे,— आपदा हटना, संकट हटना, सूजन हटना ।
७. व्रत, प्रतिज्ञा आदि से विचलित होना । बात पर दृढ़ न रहना ।
८. किसी ओहदा, पद, अधिकार आदि से अलग हो जाना । पद का त्याग करना । जैसे,—अस्वस्थता के कारण वे मंत्री के पद से हट गए ।
हटना पु † २ क्रि॰ स॰ [हिं॰ हटकना] मना करना । निषेध करना । वारण करना । वर्जित करना । रोकना । उ॰—देत दुःख बार बार कोऊ नहिं हटत ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "हटना" आता है (17)
उसरना हटना । टलना । दूर होना । स्थानांतरित होनाडिगना हिलना । टलना । खिसकना । हटना । सरकना । जगह छोड़ना । जैसे,— उस भारी पत्…सेझना दूर होना । हटनाअहुटना हटना । दूर होना । अलग होनाउलाथना पु क्रि॰ अ॰ उलथना । हटना । दूर जाना । उल- टना । उतरनादुराना दूर होना । हटना । टलना । भागनानेवारना पु † क्रि॰ स॰ निवारण करना । दूर करना । हटनानिवर्तन प्राचीन काल में भूमि की एक नाप जो २१० हाथ लबाई और २१० हाथ चौडा़ई की हो…टलना अं॰उचटना उचड़ना । जमी हुई वस्तु का उखड़नाखटकना 'खट' 'खट' शब्द होना । खचख— टाहट होना । जैसे, किवाड़ खटकनाडोलना हिलना । चलायमान होना । गति में होनानाठना पु क्रि॰ स॰ नष्ट करना । ध्वस्त करनाफीटना पु † क्रि॰ सं॰बरकना कोई बुरी बात न होने पाना । न घटित होना । निवारण होना । बचना । जैसे, झग…हूटना पु † क्रि॰ अ॰प्रच्चय प्रगति । विकास
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें