डोलना
१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ दोलना (=लटकाना, हिलना)]
१. हिलना । चलायमान होना । गति में होना ।
२. चलना । फिरना । टहलना । जैसे,—चौपाए चारों ओर डोल रहे हैं ।
उ॰—(क) भक्तबिरह कातर करुनाभय, डोलत पाछैं लागे ।— सूर॰, १ । ८ । (ख) जाहि बन केओ न डोल रे । ताहि बन पिया हसि बोल रे ।—विद्यापति॰, पृ॰ ३१९ । यौ॰—डोलना फिरना = चलना घूमना ।
३. चला जाना । हटना । दूर होना । जैसे,—वह ऐसा अकड़कर माँगता है कि डुलाने से नहीं डोलता ।
४. (चित्त) विचलित होना । (चित्त का) दृढ़ न रह जाना । (चित्त का) किसी बात पर) जमा न रहना । डिगना ।
उ॰—(क) मर्म बचन जब सीता बोला । हरि प्रेरित लछिमन मन डोला ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) बटु करि कोटि कुतर्क जथारुचि बोलई । अचल सुता मनु अचल बयारि कि डोलई ?—तुलसी (शब्द॰) ।
डोलना
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ दोलन] दे॰
डोला ।
डोलना
क्रि॰ स॰ [हिं॰ डोलना]
१. हिलाना । चलाना । गति में रखना । जैसे, पंखा डोलना । संयो॰
क्रि॰—देना ।
२. हटाना । दूर करना । भगाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।