🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:08:25 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टालना
ṭālanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टालना क्रि॰ स॰ [हिं॰ टालना]
१. अपने स्थान से अलग करना । हटाना । खिसकाना । सरकाना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
२. दूसरे स्थान पर भेज देना । अनुपस्थित कर देना । दूर करना । भगा देना । जैसे,—जब काम का समय होता है तब तुम उसे कहीं टाल देते हो । संयो॰ क्रि॰—देना ।
३. दूर करना । मिटाना । न रहने देना । निवारण करना । जैसे, आपत्ति टालना, संकट टालना, बला टालना । उ॰— मुनि प्रसाद बल तात तुम्हारी । ईस अनेक करवरैं टारी ।— तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—देना ।
४. किसी कार्य का निश्चित समय पर न करके उसके लिये दूसरा समय स्थिर करना । नियत समय से और आगे का समय ठहराना । मुलतबी करना । विशेष—इस क्रिया का प्रयोग समय और कार्य दोनों के लिये होता है । जैसे, तिथि टालना, विवाह की सायत या लग्न टालना, विवाह टालना, इम्तहान टालना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
५. समय व्यतीत करना । समय बिताना ।
६. किसी (आदेश या अनुरोध) को न मानना । न पालन करना । उल्लघन करना । जैसे,—(क) हमारी बात वे कभी न टालेगे । (ख) राजा की आज्ञा को कौन टाल सकता है ?
७. किसी काम को तत्काल न करके दूसरे समय पर छोड़ना । मुलतबी करना । जैसे,—जो काम आवे, उसे तुरंत कर डालो, कल पर मत टालो ।
८. बहाना करके किसी काम से बचना । किसी कार्य के संबँघ में इस प्रकार की बातें कहना जिससे वह न करना पडे़ । संयो॰ क्रि॰—देना । मुहा॰—किसी पर टालना = स्वयं न करके किसी के करने के लिये छोड़ देना । किसी के सिर मढ़ना । जैसे,—जो काम उसके पास जाता है, वह दूसरों पर टाल देता है ।
९. किसी बात के लिये आजकल का झूठा वादा करना । किसी काम को और आगे चलकर पूरा करने की मिथ्या आशा देना या प्रतिज्ञा करना । जैसे—तुम इसी तरह महीनों से टालते आए हो, आज हम रुपया जरूर लेंगे ।
१०. किसी प्रयोजन से आए हुए मनुष्य को निष्फल लौटाना । किसी मनुष्य का कोई काम पूरा न करके उसे इधर उधर की बातें कहकर फेर देना । धता बताना । टरकाना । जैसे,—इस समय इसे कुछ कह सुनकर टाल दो, फिर माँगने आवेगा तब देखा जायगा ।
११. पलटना । फेरना । और का और करना ।
१२. कोई अनुचित या अपने विरुद्ध बात देख सुनकर न बोलना । बचा जाना । तरह दे जाना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "टालना" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें